scorecardresearch
 

ऐश्वर्या स्टारर 'ऐ दिल है मुश्किल' से है सलमान का ये खास कनेक्शन

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान का  करण जौहर की आने वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के साथ जानिए क्या गहरा रिश्ता है...

Advertisement
X
सलमान खान और फिल्म 'ऐ दिल है मुश्क‍िल' का कनेक्शन
सलमान खान और फिल्म 'ऐ दिल है मुश्क‍िल' का कनेक्शन

क्या आप जानते हैं कि सलमान खान और उनके परिवार का फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' से गहरा रिश्ता है. सलमान का ये कनेक्शन आपको हैरान कर सकता है. अगर आप ये सोच रहे हैं कि सलमान इस फिल्म में कैमियो करेंगे तो आप गलत हैं.

चलिए हम आपको बता देते हैं कि फिल्म में अनुष्का शर्मा के नाम से है. फिल्म में अनुष्का का नाम 'अलीजेह' और ये नाम सलमान की बहन अलवीरा खान की बेटी का है. हुआ ना सलमान का इस फिल्म के साथ खास रिश्ता.

इस बात की पुष्टि ने मामी फिल्म फेस्टिवल के दौरान की थी. करण ने बताया था कि उन्होंने कैसे अपने कैरेक्टर्स के नाम रखे. रणबीर का 'अयान', जो उनके दोस्त भी हैं (अयान मुखर्जी), अनुष्का (अलीजेह) का नाम अलवीरा खान की बेटी से और ऐश्वर्या राय का 'सबा' उन्होंने खुद रखा.

Advertisement

आपको बता दें कि मामी फिल्म फेस्टिवल में मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा था कि मुझे फिल्म की कहानी को लिखने में महज 9 दिन लगे. मैं न्यूयॉर्क (अमेरिका) में था, और सड़कों पर घूमते हुए उस आदमी के दर्द के बारे में सोच रहा था जो एकतरफा प्यार में होता है. मैं भी उस दर्द से गुजरा हूं. की कहानी उसी दर्द को बयां करती है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement