जेल से बेल मिलने के बाद सलमान रेस 3 की शूटिंग के लास्ट शड्यूल में जुट गए हैं. इसके बाद सलमान अली अब्बास जफर की अगली फिल्म भारत की शूटिंग में जुट जाएंगे. अली अब्बास की इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है. डायरेक्टर ने रविवार को सलमान का एक वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो फैन्स के बीच खूब वायरल हो रहा है.
ये वीडियो सलमान का एक पुराना वीडियो है जिसे फिल्म सुल्तान के समय पर शूट किया गया था. इस वीडियो में सलमान को बैक फ्लिप मूव करते हुए देखा जा सकता है. वह दो लोगों की सहायता से इस मुश्किल फिटनेस मूव को करते हुए दिख रहे हैं. डायरेक्टर के मुताबिक, रात 2 बजे सलमान खान बैक फ्लिप मूव को अंजाम देते नजर आ रहे हैं. डायरेक्टर ने ट्वीट में लिखा, देखो भाई(सलमान खान)मुझे सुल्तान मूवी के ट्रेनिंग सेशन के वीडियोज में क्या मिला? 2 बजे बैक फ्लिप करते हुए.'
Look bhai what I found from training session at 2 am in the morning :)
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar)
सुल्तान फिल्म में सलमान की फिटनेस काफी चर्चा में रही थी. इस फिल्म के लिए सलमान ने रेस्लर के किरदार को अदा करने के लिए अपने फिटनेस के दायरे को ओर बढ़ा कर दिया था. सलमान ने सुल्तान के किरदार के कई किलो वजन घटाया था. इस फिल्म के लिए 17 किलो वजन कम करने के बाद सलमान के इस नए लुक की खूब चर्चा भी हुई थी.
बता दें सुल्तान के बाद अब सलमान एक बार फिर अली अब्बास जफर के साथ काम करने जा रहे हैं. भारत फिल्म की शूटिंग को लेकर डायरेक्टर ने नया ट्वीट भी किया है. उन्होंने जानकारी दी है कि इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है.