सलमान खान भले ही रोमानियन टीवी सेलिब्रिटी यूलिया वांतूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर सच जाहिर न करें, लेकिन तस्वीरें कभी झूठ नहीं बोलती हैं. हाल ही में टीवी होस्ट मिनी माथुर ने इंटरनेट पर सलमान के 50वें बर्थडे की कुछ फोटो शेयर की हैं जिनमें सलमान लड़कियों से घिरे हुए हैं.
तस्वीर को देखकर इन लड़कियों के बीच आप मिनी माथुर और को आसानी से पहचान सकते हैं. सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' में मूंछों के लुक में नजर आएंगे. उसी लुक को प्रमोट करते हुए सभी लड़कियां इस फोटो में अपने लम्बे बालों से बनायी नकली मूंछों के साथ नजर आ रही हैं.
इस फोटो में लूलिया बिलकुल सलमान के बराबर में खड़ी हैं. किसी को फिलहाल कोई खबर नहीं है कि दोनों कब सगाई करेंगे या कब शादी की तारीख निकालेंगे. सलमान खुद भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं.
कुछ हफ्तों पहले यह अफवाह सामने आई थी कि दोनों सगाई कर चुके हैं. तब की बहन अर्पिता ने इसे खारिज करते हुए बताया था कि तो खुद इस अफवाह से चौंक गए थे. लेकिन ऐसा कई बार हो चुका है कि साथ नजर आते हैं.
पनवेल के फॉर्महाउस पर करते हुए भी यूलिया पूरे समय उनके साथ ही थीं. खैर जो भी हो, के फैन्स को तो अपने 'भाईजान' की तरफ से सालों से खुशखबरी का इंतजार है.
फिलहाल अली अब्बास जफर की की शूटिंग में बिजी हैं जो रेसलिंग पर आधारित है. इस फिल्म के लिए सलमान ने न सिर्फ मूंछें रखी हैं बल्कि बाल भी छोटे करवाए हैं और थोड़ा वजन भी बढ़ाया है.