scorecardresearch
 

सलमान खान ने कश्मीर की एक गरीब विधवा के परिवार को गोद लिया

अपनी कानूनी मुसीबतों के बीच अभिनेता सलमान खान ने कश्मीर घाटी में एक गरीब विधवा के परिवार को अपनाया है.

Advertisement
X
Salman khan
Salman khan

अपनी कानूनी मुसीबतों के बीच अभिनेता ने कश्मीर घाटी में एक गरीब विधवा के परिवार को अपनाया है.

सलमान कश्मीर घाटी में अपनी आने वाली फिल्मे बजरंगी भाईजान की शूटिंग कर रहे है. ये फिल्म ईद पर रिलीज होगी. शूटिंग के दौरान अनंतनाग जिले के दूरदराज के में 75 वर्षीय महिला जायना बेगम ने से मुलाकात की और उसके परिवार की आर्थिक सहायता करने की अपील की.

इस महिला ने इससे पहले को एक खत भी लिखा था और अपने परिवार की समस्याओं जिक्र किया था. जायना अपने 40 साल की विधवा बेटी और उसके 4 बच्चों के साथ रहती है. इस खत को पढ़कर सलमान ने इस परिवार से मिलने की इच्छा जाहिर की थी और घाटी में शूटिंग के दौरान समय निकालकर सलमान ने उनसे मुलाकात की. सलमान ने ना सिर्फ इस परिवार की आर्थिक मदद की बल्कि जायना के 18 साल के पौते गौहर अहमद को फिल्म के सेट पर नौकरी भी दे दी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement