scorecardresearch
 

सुनील से झगड़े के बाद रितेश देशमुख ने कपिल शर्मा को कहा- बेवफा

कपिल शर्मा के दिन लगातार खराब चल रहे हैं तभी तो जिस फिल्म में पहले उन्हें साइन किए जाने की बात चल रही थी अब उसी फिल्म में उनका मजाक उड़ता दिखेगा...

Advertisement
X
रितेश देशमुख और कपिल शर्मा
रितेश देशमुख और कपिल शर्मा

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और विवेक ओबरॉय स्टारर फिल्म 'बैंक चोर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस फिल्म में पहले रितेश की जगह कपिल शर्मा को लिए जाने की बात थी लेकिन अब इस फिल्म में रितेश, कपिल का मजाक उड़ाते नजर आएंगे.

बता दें कि यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म में रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय मुख्य किरदार निभा रहे है. लेकिन इस फिल्म में पहले कपिल शर्मा को लिया गया था लेकिन बाद में कपिल ने इस फिल्म से किनारा कर लिया था. उनकी जगह अब इस फिल्म रितेश देशमुख ने ले ली है. ऐसे में अब इस फिल्म के निर्माता कपिल शर्मा की चुटकी लेने से पीछे नहीं हट रहे है.


फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो गया है और इसमें रितेश को कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के झगड़े का ज़िक्र करते हुए दिखाया गया है.

Advertisement

बता दें कि ये कहानी तीन लोगों के बीच की है, जो बैंक में चोरी करने की प्लानिंग करते हैं. इस फिल्म में विवेक, रितेश के अलावा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में 16 जून को रिलीज होगी. विवेक के इस नए प्रमोशन आइडिया से उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement