रणबीर कपूर के बाद अब उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर भी अपना 'कृष्णाकुंज' बंगला छोड़कर जा रहे हैं. दरअसल इस बॉलीवुड कपल के बंगले पर कुछ मरम्मत का कार्य होने वाला है जिसके चलते ऋषि और नीतू कुछ सालों के लिए किसी दूसरे घर में शिफ्ट हो रहे हैं.
ने अंग्रेजी अखबार 'डीएनए' को बताया, 'हम अपने घर को छोड़कर जा रहे हैं इसके रेनोवेशन में कम से कम 3 साल का वक्त लगेगा हम लोग बांद्रा के हिल रोड पर स्थित अपार्टमेंट में शिफ्ट हो रहे हैं. पहले यह योजना थी कि हिल रोड वाले अपार्टमेंट के एक फ्लोर पर हम दोनों ( और ) रहेंगे और दूसरे फ्लोर पर रणबीर रहेगा लेकिन ये नहीं हुआ क्योंकि रणबीर दूसरी जगह शिफ्ट हो गया है.'
जब से पूछा गया कि क्या वो को घर में मिस करते हैं? तो उन्होंने कहा, 'जब भी हम उसे मिस करते हैं, हम लोग रणबीर से मिल लेते हैं. अभी कुछ दिनों पहले ही रणबीर हमारे साथ डिनर पर मौजूद था जब उसकी फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग खत्म हुई थी'.