मलेशिया की राजधानी क्वालालाम्पुर में इंडियन इंटरनेशनल फिल्म एकैडमी (आइफा) अवॉर्ड्स छोड़कर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण की मदद करने बेंगलुरु पहुंच गए. मौका था दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण के जन्मदिन का.
बैडमिंटन स्टार प्रकाश पादुकोण के जन्मदिन पर दीपिका ने पार्टी रखी थी. बस फिर क्या था, में अपनी परफॉर्मेंस की रिहर्सल से वक्त चुराकर पहुंच गए बेंगलुरु दीपिका और उनकी छोटी बहन अनीशा की मदद करने के लिए.
शहर के एक मशहूर होटल में जलसा रखा गया, जहां बर्थ डे ब्वॉय के कई सेलेब्रिटी दोस्त नजर आए. इस पार्टी में 'इंडियन आइडल' फेम प्राजक्ता शुक्रे भी नजर आईं.
फिर पार्टी जैसे ही खत्म हुई, रणवीर ने मलेशिया के लिए उड़ान भर ली. दरअसल, रणवीर सिंह को अर्जुन कपूर के साथ मिलकर अवॉर्ड नाइट को होस्ट करना है.