scorecardresearch
 

सोनम के लिए रणवीर-अर्जुन ने गाया मसक्कली, VIDEO वायरल

भाई अर्जुन कपूर ने सोनम के लिए गाया मसक्कली, रणवीर सिंह ने दिया साथ. देखें वीडियो

Advertisement
X
रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर सोनम की शादी में
रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर सोनम की शादी में

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के पल और भी मजेदार तब बन गए जब रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने दुल्हन सोनम के लिए एक खास गाना गाया. रणवीर और अर्जुन सोनम के लिए उनकी फिल्म दिल्ली 6 के गाने मसक्कली गाते हुए नजर आ रहे हैं.

अर्जुन कपूर ने बहन सोनम के लिए रणवीर के साथ मिलकर शानदार अंदाज में सोनम के लिए गाना गाया. रणवीर अपने उसी एर्नेजेटिक अंदाज में इस गाने को गाते नजर आए. अर्जुन कपूर और रणवीर की इस जुगलबंदी ने यकीनन सोनम के चेहरे पर लंबी मुस्कान बिखेर दी होगी.

A post shared by (@sonam_wedding_vibes) on

सोनम की शादी को लेकर पूरा कपूर खानदान उत्साहित नजर आया. समारोह में रणवीर की एंट्री ने शादी के माहौल को और खुशनुमा कर दिया. ना सिर्फ कपूर खानदान खुद सोनम भी अपनी शादी के हर पल को शानदार अंदाज में एंजॉय करती नजर आईं. जयमाला वीडियो में भी सोनम और आंनद की क्यूट केमिस्ट्री के वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं.

Advertisement

A post shared by (@_tellychats) on

A post shared by (@bollywood461) on

बता दें इस साल बॉलीवुड की ये सबसे बड़ी शादी, मुंबई में सोनम कपूर के मासी के बंगले पर हुई. संगीत की तरह शादी में भी बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगा. कई बड़े सितारे और दिग्गज अनिल कपूर की बेटी की शादी में शरीक हुए. शादी के दौरान सोनम को भाइयों ने पारंपरिक तरीके से लाल चुनर के नीचे मंडप तक पहुंचाया.

A post shared by (@fc_sonam) on

Advertisement
Advertisement