रणबीर कपूर और कटरीना कैफ के बीच 'कुछ पकने' की खबरें तो आए दिन सामने आती ही रहती हैं. खास बात यह है कि अब रणबीर कपूर ने इस 'हॉट बाला' को लेकर अपनी राय जाहिर कर दी है. रणबीर से खास सावधानी बरतते हुए कहा है कि वे कटरीना को 'फिलहाल' शादी के लिए प्रपोज करने की नहीं सोच रहे हैं.
कटरीना को शादी के लिए प्रपोज करने के सवाल पर रणबीर कपूर ने कहा, 'ये सच नहीं है. प्लीज इसे स्पॉइल मत करिए, अभी इसमें कुछ वक्त है' हालांकि काफी-कुछ छुपाते-छुपाते भी रणबीर ने यह कबूल कर ही लिया कि कटरीना उनके लिए स्पेशल हैं.
रणबीर का यह कबूलनामा उनकी आने वाली फिल्म बेशर्म के प्रमोशन के दौरान सामने आया.
गौरतलब है कि हाल ही में रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की मीडिया में साथ-साथ आई तस्वीरों ने हलचल मचा दी थी. कटरीना और रणबीर समुद साथ-साथ 'सागर किनारे' देखे गए थे. इसमें कटरीना बिकिनी में नजर आ रही थीं.