सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' को दुनियाभर में बेहद शानदार प्रतिक्रिया मिली. पर्दे पर रजनीकांत के एक्शन के जादूई अंदाज ने लोगों को दीवाना बना दिया.
'कबाली' जैसी हिट मूवी देने के बाद सुपरस्टार रजनीकांत इनदिनों काम से ब्रेक लेकर आराम कर रहे हैं. बहुत कम ही ऐसा होता है कि उनके किसी फैन को उनके फार्म हाउस पर देखा गया हो. लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिससे सभी चौंक गए.
दरअसल, रजनीकांत की एक फैन ने एक क्रिएटिव बनाया, जो इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर रजनीकांत इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी इस फैन को फार्म हाउस बुलाकर इस क्रिएटिव काम के लिए बधाई दी.
वैसे बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब किसी फैन पर की 'कबाली' का बुखार चढ़ा हो, इसके पहले भी फिल्म रिलीज के दौरान कोई दिन भर के शो बुक कर रहा था तो कोई दूध स्नान की तैयारी करते नजर आ रहा था. लेकिन इस तरह से रजनीकांत की ओर से सराहा जाना वाकई फैन के लिए किसी सपने से कम नहीं है.
देखें वीडियो: