'रेस 3' का ट्रेलर 15 मई को रिलीज होने वाला है. लेकिन ट्रेलर के रिलीज होने से पहले सलमान खान सोशल मीडिया पर ट्रेलर के नाम पर मजाक करते नजर आए. हुआ यूं कि सलमान खान ने एक ट्वीट किया कि रेस का ट्रेलर जारी कर दिया है. लेकिन जब उस ट्रेलर को फैंस ने देखा तो पता चला वो पुरानी रेस फिल्म का ट्रेलर है.बेशक ये दबंग खान का एक नया अंदाज है. फिलहाल फैंस सलमान खान को रेस 3 के ट्रेलर में देखने का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Race Trailer .
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
Aree re re .
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
वैसे फैंस के साथ मजाक के ट्वीट कई दिनों से चल रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया है, 'कल का मुझे डाउटफुल लग रहा है.'
Kal ka jo doubt tha woh aaj mujhe doubtful lag raha hai 😊😉😘😎
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan)
फिल्म में सलमान, जैकलीन के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और डेजी शाह भी हैं. फिल्म 15 जून को रिलीज होगी. इसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है.
खबरों की माने तो रिलीज से पहले ही को-प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने फिल्म को 190 करोड़ रुपये में बेच दी है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इरॉस ने फिल्म को खरीदने के लिए प्रोड्यूसर्स को 190 करोड़ रुपये का ऑफर दिया थे. इसमें 160 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए मिनिमम गारंटी अमाउंट है. इस फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान और रमेश तौरानी हैं.
बता दें कि सलमान की पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. 'टाइगर जिंदा है' ने डेमेस्टिक बाजार में 339 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' ने भी बड़ी कमाई की. जानकारों के अनुसार 'रेस 3' भी 300 करोड़ रुपये के पार जा सकती है.