खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूरा कर दिया है. बुधवार को प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया. जिसमें मोदी कई तरह के योगाभ्यास कर रहे हैं. पीएम मोदी के इस वीडियो का बॉलीवुड भी मुरीद हो गया है. एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को रॉस्टार बताया है.
Prime Minister ! You are a . What an amazingly inspirational morning exercise video. Thank you for sharing it. Jai Ho.🙏😎
— Anupam Kher (@AnupamPKher)
अनिल कपूर ने वीडियो को मोटिवेशनल बताया है.
Starting my day with some from the very inspiring Ji!
We all need to take our health & fitness seriously because
— Anil Kapoor (@AnilKapoor)
बता दें वीडियो में प्रधानमंत्री पार्क में कई तरह के अभ्यास कर रहे हैं. पीएम ने इसके साथ ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और खिलाड़ी मनिका बत्रा को नॉमिनेट किया है.
Here are moments from my morning exercises. Apart from Yoga, I walk on a track inspired by the Panchtatvas or 5 elements of nature - Prithvi, Jal, Agni, Vayu, Aakash. This is extremely refreshing and rejuvenating. I also practice
breathing exercises.
— Narendra Modi (@narendramodi)
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने नॉमिनेट किया था. फिटनेस चैलेंज की मुहिम में कई बड़े सितारे हिस्सा ले चुके है.