scorecardresearch
 

किस उम्र में किया था पहला Kiss? नेहा धूपिया ने दिया इंटरव्यू में जवाब

नेहा धूपिया ने अपने पहले किस, प्रेग्नेंसी, बॉडी शेमिंग से लेकर बॉलीवुड की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस के नाम का खुलासा किया है. सबसे सेक्सी चीज के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उनके मुताबिक उनका दिमाग सबसे सेक्सी है.

Advertisement
X
नेहा धूपिया (फाइल फोटो)
नेहा धूपिया (फाइल फोटो)

एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल ही में अपने पर्सनल लाइफ के कई मजेदार बातों का खुलासा किया है. उन्होंने अपने पहले किस, प्रेग्नेंसी, बॉडी शेमिंग से लेकर सबसे सेक्सी बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का नाम बताया है.

दरअसल, ने एक रैपिड फायर राउंड में शादी से लेकर प्रेग्नेंसी सहित कई बातों के बारे में खुलकर बातें की. उन्होंने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि वे मैथ्स में बहुत कमजोर थी लेकिन कभी फेल नहीं हुईं. सबसे पहले किस के सवाल पर नेहा ने बताया कि उन्होंने 20 साल की उम्र में अपना पहला किस किया था. वहीं सबसे सेक्सी चीज के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उनके मुताबिक उनका दिमाग सबसे सेक्सी है.

View this post on Instagram

A post shared by (@nehadhupia) on

Advertisement

बॉडी शेमिंग करने वाले लोगों को यह कहना चाहती हैं नेहा

बॉडी शेमिंग करने वाले लोगों को गाली देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं गाली गलौच तो नहीं दे सकती लेकिन उन्हें इतना कहना चाहूंगी कि जाए और जाकर अपनी जिंदगी जीए. और में से नेहा ने रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर बताया, वहीं करीना कपूर को बेस्ट एक्ट्रेस. उन्होंने को सबसे सेक्सी बॉलीवुड एक्ट्रेस बताया.

रैपिड फायर के आखिर में जब नेहा से प्यार, सेक्स और पैसे इन तीनों को उनकी महत्ता के अनुसार चुनने को कहा गया तो उन्होंने प्यार के बाद सेक्स और फिर लास्ट में पैसे चुने.

हाल ही में नेहा और उनके पति एक्टर अंगद बेदी ने बेटी मेहर का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया है. इस स्पेशल ओकेजन पर उनकी फैमिली फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement