कपिल शर्मा शो टीआरपी रेटिंग्स में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहा है. इस बार शो में फिल्म 'टोटल धमाल' की स्टार कास्ट ने शिरकत की. इस शो में माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अजय देवगन, रितेश देशमुख और डायरेक्टर इंद्र कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. सबसे पहले शो पर अजय देवगन पहुंचे. शो के दौरान कपिल शर्मा ने अजय देवगन से उनके मशहूर गाने अत्ता माझी सटकेली के बारे में पूछा. कपिल ने पूछा कि 'इससे पहले आपका दिमाग कब खराब हुआ था.' अजय ने कहा कि 'जब तूने अपना शो बंद किया था तो मेरा दिमाग खराब हो गया था. मैं आखिरी बार जब तुझसे मिला था तो मैंने तुझे कहा भी था कि इतने शानदार टैलेंट को खराब मत कर और अब तू वापस आ गया है तो मैं काफी खुश हूं.'
कपिल की वापसी को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने कहा, 'जब तेरा शो बंद हो गया था तो मैं गुमसुम सा रहता था, वैसे ही जैसे लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं. मैं अक्सर उस दौरान एक ही गाना गुनगुनाता रहता था. 'इंतेहा हो गई इंतज़ार की.' इस पर कपिल ने उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि 'क्या आपकी पत्नी आपसे नहीं पूछती थी कि किसकी याद में तुम इतना दीवाने हो रहे हो ?' इस पर नवजोत सिद्धू ने अपने परंपरागत अंदाज में जोरदार ठहाका लगाया.
Rajesh Arora ki chalaaki ka jawaab nahin! Dekhiye , iss weekend raat 9:30 baje.
— Sony TV (@SonyTV)
Can you guess what Riteish is upto here? Tell us in the comments and tune in to , tonight at 9:30 PM.
— Sony TV (@SonyTV)
A little love, lots of laughter and total dhamaal! Catch all the fun on , tonight at 9:30 PM.
— Sony TV (@SonyTV)
गौरतलब है कि पुलवामा हमले में विवादित बयान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को दि कपिल शर्मा शो से हटा दिया गया है. सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह ने ली है. सिद्धू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था, 'क्या कुछ लोगों की करतूत के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है? ये एक बेहद कायराना हमला था. मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हिंसा को किसी भी तरीके से जायज नहीं ठहराया जा सकता. जिन्होंने ऐसा किया है, उन्हें इसकी सजा मिलनी ही चाहिए.' दि कपिल शर्मा शो से हटने के बाद भी सिद्धू के तेवर में कोई बदलाव नहीं आया है और उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा है.