एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस ने ऑस्कर के लिए नोमिनेटेड बेस्ट फिल्मों की लिस्ट रिलीज की है. इसमें रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘सरबजीत’ और सुशांत सिंह राजपूत की ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ऑस्कर लिस्ट में जगह मिली है. दोनों ही फिल्में बायोपिक हैं.
ये खबर मिलते ही सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने टीम 'सरबजीत' को बधाई देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर बधाई संदेश लिखा.
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने भी इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की.T 2480 - And news comes in that film 'SARBJIT' has been selected for the OSCARS .. our wishes our support our love and our pride !!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan)
फीचर फिल्मों की ऑस्कर लिस्ट में कुल 336 फिल्में शामिल की गई हैं. इसमें मीरा नायर डायरेक्टेड फिल्म 'क्वीन ऑफ काटवे' भी शामिल है. ऑस्कर लिस्ट में 'मूनलाइट', 'मैनचेस्टर ऑफ द सी', 'ला ला लैंड', 'साइलेंस', 'हॉकशॉ रिज' और 'अराइवल' शामिल हैं.submitted for Academy Awards as an independent entry... All the best, Pooja Ent & Films, Super Cassettes Ind, Legend Studios.
— taran adarsh (@taran_adarsh)