scorecardresearch
 

78 साल की उम्र में मिलिंद सोमन की मां ने लिया PLANK चैलेंज, VIDEO वायरल

फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन को कौन नहीं जानता लेकिन क्या आप उनकी मां उषा सोमन की फिटनेस से वाकिफ हैं...

Advertisement
X
मिलिंद सोमन की मां उषा
मिलिंद सोमन की मां उषा

अपनी फिटनेस के लिए मिलिंद सोमन यूथ के बीच काफी फेमस हैं लेकिन उनकी इस फिटनेस का राज क्या है ये शायद आपको उनकी मां ऊषा सोमन ही बता सकती हैं.

हाल ही में मदर्स डे के मौके पर मिलिंद सोमन की मां ने प्लैंक चैलेंज लिया और 78 साल की उम्र में उन्होंने पूरे 1 मिनट 20 सेकेंड तक खुद को होल्ड करके रखा. उनके इस फिटनेस वीडियो को मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो उनके फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है.

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on

बता दें कि इससे पहले भी जब मिलिंद सोमन ने पिछले साल मैराथन में हिस्सा लिया था तब मिलिंद की मां ऊषा सोमन भी उनके साथ दौड़ती नजर आईं थी. वो भी नंगे पैर और साड़ी पहनें.

Advertisement


A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on

मिलिंद की मां बायोकेमिस्ट हैं और टीचर भी रह चुकी हैं. हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब उन्होंने अपनी फिटनेस से सबको चौंका दिया है. दो साल पहले भी ऊषा ने Mumbai Oxfam Trailwalker के लिए 48 घंटे में 100 किलोमीटर की दूरी तय की थी. इस दौरान उन्होंने न कोई मेडिकल हेल्प ली थी और न ही कोई असिस्टेंस.

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on

Advertisement
Advertisement