scorecardresearch
 

मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी तोड़ने का फैसला किया!

बॉलीवुड के कभी पावाफुल कपल कहे जाने वाले कपल मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान के रिश्ते में एक बड़ा मोड़ आ गया है. खबर है कि मलाइका ने अरबाज खान से तलाक लेने का फैसला कर लिया है. तो क्या अब टूट जाएगी मलाइ‍का-अरबाज की 18 साल पुरानी शादी?

Advertisement
X

कुछ दिन पहले ही मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान के तलाक की खबरों को एक बेवसाइट ने ब्रेक किया था. इस खबर के बाद से ही दोनों के रिश्ते में अनबन को लेकर कई खबरें सामने आती रहीं. लेकिन अब खबर है कि आखिरकार मलाइका ने अरबाज संग अपने 18 साल के शादीशुदा रिश्ते को तोड़ने का फैसला ले ही लिया है.

Mumbai mirror की खबर के मुताबिक, के रिश्ते में एक बद्तर मोड़ आ गया है. मलाइका ने आखिरकार अरबाज खान से तलाक लेने का फैसला कर लिया है. हालांकि मलाइका के देवर सुपरस्टार सलमान खान ने इस कपल के बीच सुलह कराने की कोशिश भी की लेकिन बात नहीं बनी. क्योंकि मलाइका ने शायद तलाक लेने का पूरी तरह से मन बना लिया है. के एक करीबी दोस्त ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि मलाइका जल्द तलाक फाइल करने जा रही हैं.'

Advertisement

यह भी कहा जा रहा है कि और पूरे परिवार को इस बारे में बता दिया है कि वह ही अपने बेटे अरहान की देख रेख करेंगी.

इस कपल के बीच अनबन की खबरें सबसे पहले तब सुर्खियों में आईं जब इस कपल ने अपने में एक साथ दिखना बंद कर दिया. दोनों स्टार्स ने इस शो के सिर्फ तीन एपिसोड ही साथ में शूट किए. हालांकि अरबाज ने मनमुटाव कि इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह मलाइका को बेहद प्यार करते हैं लेकिन वह उनके लिए शुरुआत से ही पोजेसिव भी हैं. उन्होंने ने यह भी कहा था कि वह मलाइका को खोने से डरते हैं.

कहा जा रहा है कि पैचअप करने और आपसी मतभेद मिटाने की बहुत कोशिश भी की. मलाइका अरबाज 'पावर कपल्स' के फिनाले में साथ तो नजर आए लेकिन दोनों फोटो पोज के लिए भी साथ नहीं खड़े हुए.

मलाइका अरोड़ा और अरबाज ने पांच साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 12 दिसंबर, 1998 में शादी रचाई. 18 साल की इस शादी में पहले कभी कोई मतभेद की खबर सामने नहीं आई थी लेकिन अब यह रिश्ता तलाक की कगार पर है.

Advertisement
Advertisement