scorecardresearch
 

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का झन्नाटेदार डांस, रिसेप्शन Video वायरल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बुधवार को मुंबई में दूसरी रिसेप्शन पार्टी दी. इसमें परिवार और करीबी लोग शामिल थे. पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. निकयंका के रिसेप्शन में प्रियंका की मां, मधु चोपड़ा ने RJ मलिष्का के साथ डांस किया.

Advertisement
X
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

बुधवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मुंबई में दूसरी रिसेप्शन पार्टी दी. इसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए. रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ब्लू कलर के स्ट्रैपलेस टॉप और लहंगे में एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही थीं. वहीं निक जोनस सूट-पैंट में दिखे. पार्टी का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा डांस करते हुए नजर आ रही हैं.

वीडियो में मधु चोपड़ा RJ मलिष्का के साथ डांस करते हुए दिख रही हैं. पार्टी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका, निक का मेहमानों से खूबसूरत अंदाज में परिचय करा रही हैं. 20 दिसंबर को कपल तीसरी रिसेप्शन पार्टी देगा. जिसमें बॉलीवुड सितारे मौजूद रहेंगे. निकयंका की इस पार्टी में न्यूलीवेड कपल दीपिका-रणवीर के भी शामिल होने की चर्चा है.

Advertisement

बता दें कि निकयंका ने इससे पहले दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र शामिल हुए थे. मुंबई में सेलेब्स को वेडिंग पार्टी देने के बाद कपल फ्री हो जाएगा. इसके बाद वे अपने-अपने काम पर लौट सकेंगे.

A post shared by (@np_globaldomination) on

A post shared by (@np_globaldomination) on

A post shared by (@np_globaldomination) on

A post shared by (@np_globaldomination) on

A post shared by (@np_globaldomination) on

A post shared by (@np_globaldomination) on

A post shared by (@shubha.joshi) on

की आगामी मूवी द स्काई इज पिंक है. इसमें वे अख्तर संग नजर आएंगी. 2 साल के गैप के साथ ये प्रियंका की पहली बॉलीवुड मूवी है. इसे उनकी कमबैक फिल्म भी कहा जा रहा है.

Advertisement
Advertisement