scorecardresearch
 

कैंसर होने की अफवाह पर लकी अली ने दी सफाई, ऐसा है पूरा वाकया

दो दिन पहले गायक लकी अली के बारे में अफवाह फैली थी कि उन्हें कैंसर हुआ है. ये सूचना बाद में गलत पाई गई.

Advertisement
X
लकी अली
लकी अली

दो दिन पहले गायक लकी अली के बारे में अफवाह फैली थी कि उन्हें कैंसर हुआ है. ये सूचना बाद में गलत पाई गई. दरअसल, ये आशंका लकी के एक ट्वीट से पैदा हुई थी. अब लकी अली ने खुद बताया कि इस सबके पीछे क्या कहानी थी.

लकी अली ने स्पष्ट किया, "मैं पूरी तरह ठीक हूं. मुझे कैंसर नहीं हैं. मैंने यह पोस्ट इसलिये नहीं लिखा कि लोग डर जाएं. मैं ठीक हूं और इस वक्त हिमालय की गोद में बैठा हूं. दरअसल, पिछले हफ्ते मेरे एक दोस्त की कैंसर से मौत हो गई थी. वह कीमोथेरेपी करा रहा था और उसने बहुत ही दर्द सहा था. मुझे पता है कि मेरे लिखे पोस्ट से कई लोग कंफ्यूज हो गए, मैं इसके लिए माफी चाहता हूं."

आगे लकी ने कहा, "मेरा दोस्त कीमोथैरेपी से जुड़ी सभी प्रक्रिया से गुजरा, जो कि बहुत तकलीफदेह है और फिर भी उसकी मौत हो गई. मुझे लगता है कि कीमोथेरेपी नहीं कराना चाहिए. इससे कैंसर वापस आ जाता है."

Advertisement

बता दें प‍िछले द‍िनों सोनाली बेंद्रे के ट्वीट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मचा दी थी. उन्होंने कैंसर की गंभीर बीमारी से ग्रस‍ित होने की खबर सोशल मीड‍िया के जरिए ही जाह‍िर की थी. उनसे पहले इरफान की बीमारी के बारे में भी लोगों को सोशल मीडिया से ही पता चला था.

लकी अली इन द‍िनों ग्लैमर से दूर खेती-क‍िसानी में अपना वक्त बिता रहे हैं. वो कभी कभार ही म्यूजिक कॉन्सर्ट में नजर आते हैं. पिछले दिनों वो ऐसे ही एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे. 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement