scorecardresearch
 

वाल्मीकि समाज पर कमेंट से बुरे फंसे सलमान-शिल्पा, केस दर्ज

 नेशनल टीवी पर वाल्मीकि समाज पर कमेंट करने की वजह से सलमान खान और शिल्पा शेट्टी कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. जानें क्या है पूरी खबर...

Advertisement
X
सलमान खान  और शिल्पा शेट्टी
सलमान खान और शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड स्टार सलमान खान और शिल्पा शेट्टी एक कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. नेशनल टीवी पर आपत्तिजनक कमेंट करने की वजह से इन दोनों एक्टर्स के खिलाफ वाल्मीकि समाज ने केस दर्ज कराया है. मामले में नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल ट्राइब ने नोटिस जारी कर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और दिल्ली-मुंबई के पुलिस कमिश्नर्स से 7 दिन में जवाब मांगा है.

वाल्मीकि समाज का कहना है कि पब्लिकली गलत शब्द का इस्तेमाल करने से हमारे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है. इस बात से गुस्साए वाल्मीकि समाज ने केस दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

दरअसल, सलमान खान ने अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के प्रमोशन के दौरान अपने डांस स्टाइल को कथित तौर पर जातिसूचक करार दिया था. एक्टर का यह पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसकी वजह से वह मुसीबत में फंस गए.

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ शिल्पा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बयान दिया था कि वे घर में 'खास तरह' की तरह ड्रेसअप करती हैं. वाल्मीकि समाज एक्शन कमिटी दिल्ली ने दर्ज शिकायत की कॉपी अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है.

यही नहीं वाल्मीकि समाज आगरा में सलमान खान की फिल्म का जमकर विरोध कर रहा है. बता दें, सलमान ने जिस तरह के शब्द का इस्तेमाल किया उसे वाल्मीकि समाज अपने अपमान के तौर पर लेता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement