क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की जिंदगी पर बनी फिल्म 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' आज रिलीज हो गई है. अपने आप को सबसे बड़ा क्रिटिक मानने वाले केआरके इस फिल्म पर अपनी कोई राय ना दे, ऐसा कैसे हो सकता है.
केआरके ने ट्वीट कर कहा, 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स सचिन की पुरानी वीडियोज से बनाई गई हैं. यह उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म है. सॉरी, मैं इसे नहीं झेल सकता.'

बता दें कि 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक थी, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, धोनी की भूमिका में नजर आए थे. लेकिन 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' एक डॉक्यूमेंट्री है और इसमें कोई मेन हीरो नहीं है.
केआरके ने एक और ट्वीट कर कहा, 'अगर सचिन की डॉक्यूमेंट्री अच्छा बिजनेस करती है, तो कपिल, सहवाग, कोहली, गंभीर और दूसरे क्रिकेटर्स पर भी डॉक्यूमेंट्री जल्द बनेगी.'

इसके बाद केआरके अपनी ही तारीफ पर उतर आए. उन्होंने आगे लिखा, 'मेरी बायोग्राफी से अच्छी किसी और की बायोग्राफी नहीं हो सकती क्योंकि मेरी बायोग्राफी में सेक्स, क्राइम, रोमांस, अंडरवर्ल्ड, बिजनेस, बॉलीवुड सब है.'