बीते जमाने के सुपरस्टार शशि कपूर ने इस साल जो क्रिसमस ब्रंच की पार्टी दी, उसमें रणबीर कपूर और कटरीना कैफ साथ में देखे गए. लेकिन ताज्जुब वाली बात यह रही कि रणबीर कि मां नीतू कपूर इस ब्रंच में नदारद थीं.
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और पर जगजाहिर किया. दोनों पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और शशि कपूर के क्रिसमस ब्रंच पर दोनों कपूर खानदान के साथ मौजूद थे.
अब सबका मानना यह है कि नीतू इस ब्रंच में अपनी होने वाली बहू की वजह से शामिल नहीं हुईं. नहीं नहीं, इस रिश्ते को लेकर उनके मन में कोई नाराजगी नहीं है, बल्कि
वो तो कटरीना को काफी पसंद करती हैं. लेकिन कुछ समय पहले होली पर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' से रणबीर और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण की एक साथ में एक फोटो वायरल
होने पर लोगों ने के बीच रिश्ते को लेकर काफी बातें कीं.

पिछले साल नवम्बर में भी नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया जिसमें से को क्रॉप किया हुआ था. लेकिन बाद में रणबीर की कजिन नताशा नंदा ने वही फोटो बिना क्रॉप किया हुआ पूरी शेयर किया जिसमें नीतू के साथ भी थीं. तो लोगों ने तमाम अटकलें लगाईं कि या कितनी खटास है.
अब सूत्रों की मानें तो इन्हीं गॉसिप्स से बचने के लिए शायद नीतू ने शशि कपूर के क्रिसमस ब्रंच में जाना जरूरी नहीं समझा. हो सकता है मां ने सोचा हो कि 'कबाब में हड्डी न बना जाए और बच्चों को ही एन्जॉय कर लेने दिया जाए.'