बिग बॉस 13 में मंगलवार से फैमिली टास्क की शुरुआत होगी. एक स्पेशल टास्क के तहत कंटेस्टेंट्स के परिवारवाले और फ्रेंड्स शो में आकर उन्हें सपोर्ट करेंगे. आरती सिंह की भाभी कश्मीरा शाह शो में शिकरत करेंगी.
कश्मीर शाह ने किया विशाल को ट्रोल
अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह कश्मीरा शाह ने घर में आते ही विशाल आदित्य सिंह को टारगेट किया है. घर में आते ही जब कश्मीरा शाह आरती सिंह से मिलीं तो वे काफी इमोशनल हो जाती हैं. इसके बाद कश्मीरा एक-एक कर सभी घरवालों से मिलती हैं. विशाल से मिलते हुए कश्मीरा तंज कसते हुए कहती हैं कि आप हो ना शो में.
View this post on Instagram
Advertisement
इसके बाद कश्मीरा ने फ्राई पैन कांड का जिक्र करते हुए विशाल को कहा- जबसे सूजा है इसकी तो सूझ-बूझ ही चली गई है यार. फिर गार्डन एरिया में कश्मीरा ने विशाल से कहा कि वे उनके बालों को कटवा कर रहेंगी. बाल के बदले बाल. मालूम हो एलीट क्लब टास्क में विशाल ने आरती सिंह को बाल काटने का चैलेंज दिया था. अब जिसका बदला कश्मीरा विशाल से लेती हुई दिख रही हैं.
View this post on Instagram
कश्मीरा ने कसा रश्मि देसाई पर तंज
इसके बाद कश्मीरा ने रश्मि के लिए कहा- रश्मि जो है वो है, भले ही पीछे है. कश्मीरा की ये बातें सुनकर वहां मौजूद सभी घरवाले हंसने लगते हैं. कश्मीरा का बिंदास स्वैग देख शहनाज ने कहा कि उन्हें लगता है कि कश्मीरा बाहर से बिल्कुल गुंडा टच लेकर आई हैं. बता दें, इस हफ्ते आरती सिंह नॉमिनेट हैं. देखना होगा कश्मीरा के आने से आरती के गेम को कितना फायदा मिलता है.