scorecardresearch
 

कपिल शर्मा को नहीं पता उनकी शादी में कहां से आए थे 5000 गेस्ट, खोला ये राज

कपिल शर्मा ने पिछले साल दिसंबर में गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ संग शादी की थी. अपनी शादी पर कपिल ने बड़ा खुलासा किया है. कपिल का कहना है कि उनकी शादी में 5000 लोग आए थे, जिनमें से वे 40-50 को ही जानते थे.

Advertisement
X
कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ (इंस्टाग्राम)
कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ (इंस्टाग्राम)

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने पिछले साल दिसंबर में गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ संग शादी की थी. कपिल शर्मा की शादी में खूब धमाल मचा था. टीवी के नामी सितारों ने कपिल की शादी में शिरकत की थी. अपनी शादी के बारे में बात करते कपिल ने बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि उनकी वेडिंग में 5000 लोग शामिल हुए थे, जिनमें से वे कुछ ही को जानते थे.

कपिल शर्मा ने कहा- ''मुझे नहीं पता कि मेरी शादी में इतने सारे मेहमान कहां से आए थे. मेरी शादी का वेन्यू 5,000 लोगों से खचाखच भरा हुआ था. लेकिन जब मैंने भीड़ की तरफ देखा तो मुश्किल से 40-50 लोग ही ऐसे थे जिनको मैं पर्सनली जानता था.'' इससे पहले भी कपिल अपनी शादी से जुड़े कई अनसुने किस्से शेयर कर चुके हैं.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@kapilsharma) on

बता दें, कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल अपने पति संग नजर आएंगी. शूट के दौरान कपल ने अपनी शादी और जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर कीं. इस दौरान कपिल शर्मा ने भी अपनी शादी से जुड़े किस्से खोले.

शादी पर कमेंट करते हुए कपिल शर्मा ने कहा- ''आपको पता है, साइना और कश्यप की शादी में केवल 40 लोग शामिल थे. जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हुई थी तो उन्होंने भी 40 लोगों को होस्ट किया था. ऐसा ही कुछ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में हुआ. मैं ये समझना चाहती हूं कि क्या सभी तीन शादियों में वहीं 40 लोग गए थे?''

शादी के बाद कपिल शर्मा ने टीवी पर धमाकेदार वापसी की है. इस बार कपिल का शो सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. कपिल के शो को अच्छी टीआरपी मिल रही है. कपिल पर्सनली और प्रोफेशनली अच्छा कर रहे हैं. हर वीकेंड कपिल के शो में नामी सितारे शिरकत करते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement