फिल्म 'जज्बा' के डायरेक्टर संजय गुप्ता की रितिक रोशन स्टारर अगली फिल्म 'काबिल' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है.
संजय गुप्ता ने ट्विटर पर के मोशन पोस्टर को रिलीज किया है. मोशन पोस्टर में रितिक की आंखे नजर आ रही हैं.
Here we go!
DIGITAL TEASER POSTER of .
— Sanjay Gupta
(@_SanjayGupta)
मोशन पोस्टर में रितिक का इंटेस लुक फैन्स के दिल में कहानी के सस्पेंस को जगाता नजर आ रहा है. रितिक ने भी अपने फैन्स के लिए इस पोस्टर को शानदार कैप्शन के साथ ट्विटर पर शेयर किया है.
Blinded by a million eyes watching me...when in fact I am the observer ,I am the watcher .. The minds eye sees all.
— Hrithik Roshan (@iHrithik)
ऐसा पहली बार है जब किसी की शूटिंग की शुरुआत के साथ ही फिल्म के पोस्टर को रिलीज किया गया है. रितिक ने इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कर दी है और संजय गुप्ता रितिक की परफॉर्मेंस और काम के लिए उनकी डेडिकेशन के भी कायल हो गए हैं. इस बात का जिक्र उन्होंने ट्वीट कर किया है.
Day 4.
Started
shooting with Hrithik today. His focus, dedication & perseverance makes him the superstar that he is.
— Sanjay
Gupta (@_SanjayGupta)
इस फिल्म में रितिक के साथ फेम एक्ट्रेस यामी गौतम नजर आएंगी. यामी पहली बार रितिक के साथ रोमांस करती दिखेंगी. यह फिल्म यामी के लिए वाकई एक बड़ा ब्रेक साबित होगी.
यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी और इसी दिन शाहरुख खान की फिल्म भी रिलीज होगी.