scorecardresearch
 

सैनिकों पर शर्मनाक बयान के बाद ओमपुरी ने मांगी माफी, कहा- मैंने गलती की है

भारतीय सैनिकों के बारे में कमेंट करके देश की नजरों में विलेन बन गए आेम पुरी काे अब गलती का एहसास हुआ है. उन्होंने देश से माफी मांगी है.

Advertisement
X
ओम पुरी
ओम पुरी

आतंकी हमले के मामले में कमेंट देकर पूरे देश की नजरों में विलेन बन गए ओम पुरी को आखिरकार अपनी गलती का एहसास हो गया है. पत्रकारों से बात करते हुए ओम पुरी ने कहा, 'मैंने के लिए जो कहा मैं उसके लिए शर्मिंदा हूं. मैं सजा का हकदार हूं. मैं उरी हमले में शहीद के परिवार से माफी मांगना चाहता हूं. इसके बाद पूरे देश और सेना से माफी मांगता हूं. मैं जानता हूं कि यह उचित नहीं है कि आप कुछ भी बोलें, माफी मांग लें और फिर सोचे की सब कुछ ठीक हो जाएगा'.

बता दें कि कुछ दिन पहले कश्मीर मुद्दे को लेकर एक टीवी चैनल पर टॉक शो के दौरान ओम पुरी ने आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के बारे में कहा था, 'किसने कहा सैनिकों को आर्मी में भर्ती होने के लिए? किसने उन्हें हथि‍यार उठाने के लिए कहा'?

Advertisement


ओम पुरी के से पूरे देश में उनकी निंदा हुई थी और उनके खि‍लाफ मुंबई के अंधेरी पुलिया स्टेशन में शि‍कायत भी दर्ज कराई गई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement