टीवी क्वीन एकता कपूर के बाद हिंदुस्तानी भाऊ अब एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर भड़के हैं. हिंदुस्तानी भाऊ ने अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म बुलबुल पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि इस फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण और राधा का अपमान किया गया है.
हिंदुस्तानी भाऊ ने ट्वीट कर लिखा- अनुष्का शर्मा की बुलबुल पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा को गंदी भाषा से अपमानित किया गया है. क्या ऐसे लोगों पर ये सरकार कार्रवाई करेगी? अब तक एकता कपूर पर कोई भी कार्रवाई क्यों नहीं की? कब तक ऐसे लोग हमारे देश को बदनाम करेंगे? हिंदुस्तानी भाऊ ने ये इस ट्वीट महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, पीएमओ, मुंबई पुलिस, एनसीपी नेता अनिल देशमुख, अमित शाह, पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग किया है.
Anushka Sharma ki Bulbul Web Series Par Bhagwan Shree Krishna Or Radha Ko Gande Bhasha Se Apmanit Kiya Gaya Hai, Kya Aise Logon Par Ye Sarkar Karvayi Karegi ? Ab Tak Ekta Kapoor Par Koi Bhi Karvayi Kyu Nahi Ki ? Kab Tak Aise Log Humare Desh Ko Badnaam Karenge ?
— Hindustani Bhau (@RealKingbhau)
— Hindustani Bhau (@RealKingbhau)
भाऊ के अलावा भी कई और लोगों ने इस बुलबुल को ट्रोल किया है. लोगों का आरोप है कि अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर से हिंदूफोबिक कंटेंट का इस्तेमाल किया है. ट्विटर पर हैशटैग जेल अनुष्का शर्मा भी वायरल हुआ था. जहां लोगों ने नेटफ्लिक्स की फिल्म बुलबुल और अनुष्का की आलोचना की थी.
किस बात पर है विवाद?
दरअसल, बुलबुल के एक सीन में पाउली दाम बंगाली में कविता गाती है. जिसमें राधा और कृष्ण के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. एक लाइन में राधा को बेशर्म बताया जाता है. लोगों का कहना है कि हिंदुओं के भगवान के लिए इस्तेमाल की गई ऐसी भाषा से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है. कई लोगों ने नेटफ्लिक्स को बायकॉट करने की मांग की है. बुलबुल में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, राहुल बोस लीड रोल में दिखे. इस मूवी को लोगों ने मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया है.