सलमान खान की फिल्मों के साथ जनता का प्यार गहरे तक जुड़ा रहता है. ऐसा ही ताजा उदाहरण हाल में ही उस समय देखने को मिला जब उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का गाना 'सेल्फी ले ले रे' एक दिन पहले रिलीज करना पड़ा.
पहले इस को 4 जून को रिलीज किया जाना था. ने मंगलवार को ही 'सेल्फी कॉन्टेस्ट' की घोषणा की थी, जिसमें 3,800 एंट्रीज आ गई है. कॉन्टेस्ट में बढ़ती भीड़ और फैन्स की जबरदस्त मांग की वजह से गाने को एक दिन पहले ही रिलीज करने का फैसला लिया गया.
यह गाना भी पूरी तरह से चार्टबस्टर है. गाने की शुरुआत 'जय जय बजरंग बली, तोड़ दे दुश्मन की नली' के साथ होती है. गाना मजेदार है और उनके चाहने वालों के लिए जबरदस्ट ट्रीट भी. फिल्म में के साथ करीना कपूर खान लीड रोल में हैं और फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी.
देखें का गाना 'सेल्फी ले ले रे':