डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म ‘‘दिल धड़कने दो’’ की टीम यूरोप में शूटिंग से लौट आई है. अब जोया फिल्म की बाकी शूटिंग मुंबई में शुरू कर रही हैं. जोया की इस फिल्म की शूटिंग यूरोप के अलावा फ्रांस, स्पेन, ट्यूनीशिया और इटली के अलावा तुर्की में भी हुई. फिल्म का यह शूटिंग शेडयूल 17 मई से शुरू हुआ था.
इस फिल्म में फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, अनिल कपूर नजर आएंगे.
अनुष्का ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी लिखा है कि 'दिल धडकने दो' की शूटिंग मुंबई में शुरू हो गई है.
बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी और अगले साल तक फिल्म रिलीज होगी.