scorecardresearch
 

आख‍िर किसके बेटे हैं धनुष, क्या ऐसे पता चलेगा...

मेडिकल टेस्ट्स के बावजूद धनुष के असली पेरेंट्स का मामला उलझ गया है. लेकिन एक तरीका है जो बता सकता है कौन हैं रजनीकांत के दामाद के माता-पिता...

Advertisement
X
धनुष
धनुष

बॉलीवुड में फिल्म 'रांझणा' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले साउथ इंडियन एक्टर धनुष को एक ओल्ड कपल ने अपना असली बेटा बताया है. कोर्ट में अर्जी दाखिल करते हुए उन्होंने 65,000 रुपये के मासिक गुजारा भत्ता की मांग भी की है.

बता दें कि एक तमिल दंपति, आर कातिरेसन और उनकी पत्नी मीनाक्षी, ने पिछले साल ये दावा किया था कि धनुष उनका तीसरा बेटा है जो घर से भाग गया था.

इस बाबत उन्होंने पिछले साल नवंबर में मेलूर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अर्जी लगाई थी. कातिरेसन ने अपनी याचिका में कहा है कि अभिनेता के पहचान चिह्न को मिटाने की संभावना है. उनकी यह दलील भी यह है कि अभिनेता की ओर से दायर जन्म प्रमाणपत्र वास्तविक नहीं है. यह तर्क उन्होंने इस आधार पर दिया कि उसमें धुनष का नाम और पंजीकरण संख्या का जिक्र नहीं है.

Advertisement

दावा करने वाले मां-पिता
ने दावा किया था कि वे धनुष के बायोलॉजिकल माता-पिता हैं. उन्होंने अपने बेटे के स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट का जिक्र करते हुए दावा किया था कि धनुष के दाएं कॉलरबोन के पास एक तिल है और दाहिने बाजू में एक निशान है. इस जोड़े का कहना है कि धनुष असल में उनका बेटे कलईचेवलन है जो साल 2002 में एक्टर बनने के लिए चेन्नई भाग गया था.

" alt=" " src="http://atwebapi.simpleapi.itgd.in/%3Ca%20href%3D""> ">

कौन हैं धनुष के असली मां-पापा?
इस मामले में शुरू से ही यह कहते आए हैं कि उनके माता-पिता होने का दावा करने वाली दंपत्ति से उनका कोई संबंध नहीं है. धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु है. वह तमिल फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर कस्तूरी राजा के बेटे हैं. उनकी मां का नाम विजयलक्ष्मी है. रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के पति हैं.

दंपति का दावा था कि धनुष भागने के बाद फिल्म निर्देशक कस्तूरी राजा के पास घरेलू नौकर के रूप में काम करने लगा था. गौरतलब है कि कस्तूरी राजा को ही माना जाता है. दंपति ने यह भी दावा किया कि फिल्म अभिनेता के रूप में धनुष की कामयाबी के बाद कस्तूरी राजा के परिवार ने उसे बेटे के रूप में स्वीकार किया.

धनुष हिंदी बेल्ट के दर्शकों के बीच सबसे पहले अपने वीडियो सॉन्ग कोलावेरी डी से चर्चित हुए थे. इसके बाद उन्होंने सोनम कपूर के साथ फिल्म रांझणा से हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इस फिल्म के बाद धनुष अमिताभ बच्चन और अक्षरा हसन के साथ 'शमिताभ' में नजर आए.

Advertisement

Advertisement
Advertisement