scorecardresearch
 

शूटिंग सेट पर सरेआम वरुण को डांट देते हैं डेव‍िड धवन, बताया कैसा है बेटे संग र‍िश्ता

डेविड धवन और वरुण धवन ने पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के अपने सफर के बारे में कई बातें शेयर कीं.

Advertisement
X
वरुण धवन और डेविड धवन
वरुण धवन और डेविड धवन

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनके पिता और डायरेक्टर डेविड धवन एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं. पिता-बेटे की जोड़ी हो या फिर एक्टर- डायरेक्टर की वरुण और डेविड के बीच हमेशा खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है. हाल ही में डेविड धवन और वरुण धवन ने फादर सन से एक्टर-डायरेक्टर तक के अपने सफर और रिश्ते के बारे में कई बातें शेयर की हैं.

डेविड धवन से एक इंटरव्यू में जब उनके और वरुण की बॉन्डिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो वरुण को दूसरे एक्टर्स की तरह ही ट्रीट करते हैं या फिर उससे भी बुरी तरह. डेविड ने बताया कि अच्छा शॉट ने देने पर वो वरुण को किसी के सामने भी डांट देते हैं.

डेविड धवन ने आगे बताया कि वरुण के काम में पहले के मुकाबले काफी निखार आया है. शुरुआती समय में शूटिंग के दौरान वरुण को जितनी भी नर्वसनेस होती थी, वो सब जुड़वा 2 करने के दौरान खत्म हो गई. क्योंकि इस फिल्म को करने तक वरुण पूरी तरह से एक बेहतरीन हीरो के तौर पर ऊभर चुके थे.

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@varundvn) on

वहीं, वरुण ने भी अपने पिता संग अपने रिश्तों के बारे में कई बातें साझा की हैं. वरुण ने बताया कि अपनी फिल्मों को लेकर वो काफी सेलफिश हैं. यही चीज उन्हें आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करती है.

पिता संग काम करने को लेकर वरुण ने बताया कि उनके साथ काम करने से वो कितना संतुष्ट महसूस करते हैं. वरुण का कहना है कि उनके पिता उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और वह दोनों ही जानते हैं कि एक एक्टर को एनर्जी कहां से मिलती है.

एंटरटेनमेंट की बात करें तो वरुण और उनके पिता डेविड धवन की जोड़ी ने दर्शकों 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' जैसी दो बेहतरीन फिल्में दी हैं. अब पिता और बेटे की जोड़ी अपनी तीसरी फिल्म 'कुली नंबर 1' से दर्शकों को कितना एंटरटेन करेगी यह तो फिल्म के आने के बाद ही पता चलेगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement