कहा जाता है कि हम जितनी दुनिया घूमते और देखते हैं, हमारी सोच उतनी ही मैच्योर होती जाती हैं. ऐसा ही इन दिनों बॉलीवुड की एक ऐक्ट्रेस के बारे में देखने को मिल रहा है. बात प्रियंका चोपड़ा की हो रही है. वे अमेरिका में क्वांटिको सीरियल का जाना-पहचाना चेहरा बनी हुई हैं तो वहीं उनकी सोच को भी पंख लग रहे हैं. उन्होंने क्वांटिको में कई बोल्ड सीन दे किए हैं. ऐसे में सोच तो बदलनी ही थी.
हाल ही में खबरें आई थीं कि के साथ फोटो खिंचवाने से इनकार कर दिया. जब यह खबरें हर जगह छपने लगीं तो कई तरह की बातें सामने आईं. सच्चाई तो यह दोनों ऐक्ट्रेस ही जानें, लेकिन यह भी झूठ नहीं है कि सनी का नाम सुनते ही बॉलीवुड की कई हीरोइनें की नाक भौं सिकुड़ जाती हैं.
इसी बात पर प्रियंका चोपड़ा ने सनी लियोन की तारीफ में एक ट्वीट किया और कहा कि सनी लियोन के साथ पिक्चर खिंचवाना के लिए मैं इसलिए मना किया क्योंकि वह बला की खूबसूरत है.
I love how things r sensationalised out of context! Standing and taking pics with makes me look bad cause she is stunning! Lol!
— PRIYANKA (@priyankachopra)
उनके ट्वीट का जवाब देते हुए सनी ने ट्वीट किया और कहा कि मुझे भी तुम्हारे बारे में ऐसा ही लगता है डार्लिंग.
I feel the same about you darlin. Media can be mean sometimes.They just wish it was them taking pics with you. Lol xoxo
— Sunny Leone (@SunnyLeone)
बेशक प्रियंका की सनी के साथ यह बॉन्डिंग किसी भी वजह से हो. अमेरिका में क्वांटिको के वजह से हो या बात के आग की तरह फैलने की वजह से लेकिन उस बॉलीवुड में जिसमें बड़े सितारे आते ही कन्नी काटने लगते हैं और हीरोइनों तो उनसे कोसों दूर रहती हैं. वहां एक बड़ी स्टार का सनी के साथ यूं पेश आना इस बात का संकेत है कि बॉलीवुड में सनी लियोन के सनी डेज आने वाले हैं.