scorecardresearch
 

बंगलुरु केस: सलीम खान ने पीएम मोदी से की कड़ा कदम उठाने की अपील

लेखक सलीम खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बंगलुरु में हुई छेड़छाड़ की घटना पर फौरन कदम उठाने का अनुरोध किया है.

Advertisement
X
सलीम खान
सलीम खान

पटकथा लेखक सलीम खान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बंगलुरु में नववर्ष की पूर्व संध्या पर बड़े पैमाने पर हुई छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए इस संबंध में फौरन कदम उठाने का अनुरोध किया है.


सलीम खान ने ट्विटर पर इन घटनाओं पर अपना रोष जताते करते हुए इन्हें शर्मनाक करार दिया. उन्होंने टवीट किया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई आप कई बार कह चुके हैं कि भारत के युवा देश को आगे ले जाएंगे. बंगलुरु में युवाओं ने जो कुछ किया वह शर्मनाक है. ऐसी हरकतें हर जगह बार-बार हो रही है. हम भी कभी युवा थे लेकिन ऐसी चीजें कभी नहीं हुई.

खान ने ट्वीट किया, नरेन्द्र भाई युवाओं की शक्ति दोधारी है यह किसी भी ओर जा सकती है. आपको इसका फौरन हल करने की जरूरत है.


Advertisement
यह कथित घटना शनिवार को ब्रिगेड रोड और एमजी रोड के जंक्शन और उसके आसपास के इलाके में हुई. नववर्ष मनाने के लिए वहां हजारों की संख्या में लोग एकत्र थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार का जश्न मनाने आई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई और भद्दी फब्तियां कसी गईं.



शहर के आलीशान इलाके में यह घटना ऐसे समय में हुई जब वहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात करने का दावा किया गया.

Advertisement
Advertisement