scorecardresearch
 

FilmWrap: प्रियंका को लगी चोट, देखें दीपवीर के रिसेप्शन का एलबम

प्रियंका चोपड़ा जोधपुर में अपनी शादी के संगीत समारोह के दौरान चोटिल हो गईं. उन्होंने पेन किलर खाकर रस्में पूरी कीं. दूसरी ओर रणवीर दीपिका के रिसेप्शन में बॉलीवुड की तमाम हस्त‍ियां शामिल हुईं.

Advertisement
X
संगीत के दौरान प्र‍ियंका चोपड़ा, रिसेप्शन में दीपिका रणवीर
संगीत के दौरान प्र‍ियंका चोपड़ा, रिसेप्शन में दीपिका रणवीर

दिनभर की बॉलीवुड और टीवी की बड़ी खबरें पढ़ें एक साथ.

प्र‍ियंका चोपड़ा की शादी का जश्न जोधपुर के उम्मेद भवन में जारी है. शन‍िवार को प्रियंका की मेहंदी और संगीत रस्म पूरी हुई. हालांकि रस्म से पहले पीसी को चोट लग गई. पिंकव‍िला ने अपनी एक र‍िपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है.

बॉलीवुड के बाजीराव-मस्तानी ने अपनी शादी का सेल‍िब्रेशन शन‍िवार रात मुंबई के होटल ग्रांड हयात में बी-टाउन सेलेब्स के साथ मनाया. इस पार्टी में अमिताभ बच्चन, रेखा, अनुष्का शर्मा, अन‍िल कपूर जैसे तमाम सेलेब्स पहुंचे. पार्टी में मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ नजर आए. दीपवीर के नाम से मशहूर जोड़ी की शाही शादी में उनके ट्रेड‍िशनल ड्रेसअप की चर्चा हर तरफ है, लेकिन तीसरे र‍िसेप्शन का ड्रेस कोड वेस्टर्न रखा गया था. इस खास मौके पर बॉलीवुड के स‍ितारों का ग्लैमरस अंदाज नजर आया. देखें पार्टी की 35 इंसाइड तस्वीरें.

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के लेक कोमो में शादी करने के बाद अपना पहला रिसेप्शन बेंगलुरू में और दूसरा मुंबई में दिया. अब दोनों ने तीसरा रिसेप्शन में मुंबई में आयोजित कराया और इसमें बॉलीवुड जगत के तमाम दिग्गज सितारे शिरकत करते नजर आए. इन्हीं सेलेब्स के बीच अपने अतीत को भूल कटरीना भी यहां पर्ल व्हाइट साड़ी पहनकर पहुंचीं.

सोनाली बेंद्रे पिछले 4 महीने से न्यूयॉर्क में अपना कैंसर का इलाज करा रही थीं. अब वे वापस अपने देश भारत लौट रही हैं. उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की. सोनाली व्हाइट पेंट और मैचिंग हुडी में नजर आईं.

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 18 करोड़ रुपये कमाए.

अपनी आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका - द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर चर्चा में चल रही अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म के निर्माताओं को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि जब तक फिल्म में काम करने वालों के बकाए पैसे-भुगतान का मुद्दा नहीं सुलझ जाता, तब तक वह फिल्म का प्रचार नहीं करेंगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement