scorecardresearch
 

एक्टर तुषार कपूर से बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, हैरी बॉक्सर की आवाज से मैच नहीं हुआ ऑडियो

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. हैरी बॉक्सर के नाम से धमकी भरा कॉल किया गया. मुंबई पुलिस ने ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की तो आवाज हैरी बॉक्सर के उपलब्ध सैंपल से मैच नहीं हुई. अब पुलिस कॉल करने वाले की तलाश कर रही है.

Advertisement
X
तुषार कपूर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है (PHOTO: Instagram @tusshark89)
तुषार कपूर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है (PHOTO: Instagram @tusshark89)

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. तुषार को हैरी बॉक्सर के नाम से फोन किया गया था. धमकी भरा कॉल मिलने के बाद तुषार कपूर ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी. मामला सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी. हालांकि, शुरुआती जांच में कॉल करने वाले की आवाज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के उपलब्ध ऑडियो सैंपल से मैच नहीं हुई है. इसके बाद पुलिस को आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने गैंग के नाम का इस्तेमाल कर अभिनेता को डराने की कोशिश की है.

मिली जानकारी के मुताबिक, तुषार कपूर को आए कॉल में कथित तौर पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताकर 5 करोड़ रुपये की मांग की गई. कॉल में हैरी बॉक्सर का नाम इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है. धमकी मिलने के बाद अभिनेता ने बिना देरी किए पुलिस को इसकी सूचना दी. मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कॉल किसने किया और इसके पीछे असली मकसद क्या था.

हैरी बॉक्सर की आवाज से नहीं हुआ ऑडियो का मिलान

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम ने तुषार कपूर को आए धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की. पुलिस ने अपने पास मौजूद हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से कॉल में सुनाई देने वाली आवाज का मिलान कराया. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आवाजों के बीच मिलान नहीं हुआ. इसके बाद शुरुआती जांच में कॉल के फर्जी होने का संदेह जताया गया है. आशंका है कि किसी व्यक्ति ने बिश्नोई गैंग का नाम लेकर अभिनेता को डराने और रंगदारी वसूलने की कोशिश की हो.

Advertisement

ऑडियो भेजने वाले की तलाश में पुलिस

अब पुलिस उस शख्स की पहचान करने में जुटी है, जिसने कथित तौर पर यह धमकी भरा ऑडियो भेजा था. जांच टीम कॉल के तकनीकी साक्ष्यों और उससे जुड़े डिजिटल इनपुट की पड़ताल कर रही है. फिलहाल शुरुआती जांच में हैरी बॉक्सर की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा कि 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के पीछे किसका हाथ था और क्या इस मामले का बिश्नोई गैंग से वास्तव में कोई संबंध है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement