scorecardresearch
 

किंशुक महाजन के घर आएंगे इको-फ्रेंडली गणपति, होंगे डिजिटल दर्शन

किंशुक ने कहा कि हमारे गणपति हर बार की तरह इस बार भी बहुत सिंपल होंगे. हम जब भी गणपति लाते हैं इको-फ्रेंडली ही लाते हैं और घर में विसर्जन कर देते हैं. इस बार भी हम वही करेंगे.

Advertisement
X
किंशुक महाजन
किंशुक महाजन

टीवी एक्टर किंशुक महाजन इस बार गणेश उत्सव को अलग ढंग से मना रहे हैं. मुंबई में इस बार covid-19 के चलते इस त्योहार पर पाबंदियां हैं. इसलिए इस बार होगा ये नए अंदाज का गणेश उत्सव. किंशुक हर साल अपने घर पर इको-फ्रेंडली गणपति लाते हैं. उन्होंने बताया कि इस साल भी उनके घर गणपति आएंगे, लेकिन दोस्तों के लिए उनके गणपति के दर्शन डिजिटल होंगे.

इस महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर वो व्हाट्सअप वीडियो कॉल और जूम कॉल के जरिये अपने दोस्तों को अपने गणपति के दर्शन करवाएंगे. उन्होंने कहा, "हमारे गणपति हर बार की तरह इस बार भी बहुत सिंपल होंगे. हम जब भी गणपति लाते हैं इको-फ्रेंडली ही लाते हैं और घर में विसर्जन कर देते हैं. इस बार भी हम वही करेंगे. पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करेंगे और उनके लिए अच्छे-अच्छे पकवान बनाएंगे.

Advertisement

"हमारे घर में गणपति दर्शन के लिए हमारे कॉमन फ्रेंड्स आते हैं लेकिन इस बार सब डिजिटल दर्शन करेंगे. अभी सबसे प्रैक्टिकल चीज है सोशल डिस्टेंसिंग, और मैं सबसे यही रिक्वेस्ट करूंगा कि जो भी अपने घर पर गणपति रख रहे हैं वो सबसे पहले तो इको-फ्रेंडली गणपति लाएं ताकि बहार जाकर विसर्जन करने में एक्सपोज ना होना पड़े क्योंकि बाहर विसर्जन करते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग हो ही नहीं सकती. जितना सेफ्टी के साथ सेलिब्रेट कर सकते हैं करिए, बाकी मैं तो बोलूंगा की जितना अवॉयड हो सकता है लोगों को घर पर बुलाना, अवॉयड कीजिए."

View this post on Instagram

on

किंशुक ने ये भी बताया कि इस पूरे लॉकडाउन में उन्होंने अपनी फिटनेस का खासा ख्याल रखा है. उन्होंने कहा, "मैंने इस पूरे लॉकडाउन में अपने आपको फिट रखा है क्योंकि हम एक्टर हैं, कभी भी काम आ सकता है तो फिट रहना बहुत जरूरी है. ऐसा नहीं होना चाहिए कि जब तक ये सिचुएशन खत्म हो और कुछ काम आ जाए तो आप अलग ही शेपलेस नजर आएं. मैं वर्कआउट करता रहता हूं और मेरे घर में एक रूल है की एक-डेढ़ घंटा हम लोग दिन में निकालते हैं एक्सरसाइज के लिए. मेरे दोनों बच्चे भी मेरे साथ एक्सरसाइज करते हैं."

Advertisement

कैंसिल हो रहे हैं शो

उन्होंने कहा कि, "कोविड की सिचुएशन से पहले मैं सब टीवी का एक शो करने वाला था लेकिन अब वो शायद अब स्क्रैप हो गया क्योंकि इस महामारी की सिचुएशन में बहुत सारे प्रोजेक्ट्स डिले हो गए हैं, कुछ बंद हो गए हैं और बहुत सारी चीजें भी बदल गई हैं. अभी तो फिलहाल मुझे भी इतनी जल्दी नहीं है, क्योंकि घर मेरे दो बच्चे भी हैं. मैं बस इंतजार कर रहा हूं कि अगर कोई अच्छा शो आए, जो लगे की हां ये कैरैक्टर करना चाहिए तो डेफिनेटली मैं करूंगा."

Advertisement
Advertisement