सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' 20वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी हिट साबित हुई. दर्शकों ने फिल्म का जोरदार स्वागत किया.
फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने ट्विटर पर लिखा, 'बुसान में के लिए 5000 लोगों ने खड़े होकर अद्भुत उत्साह के साथ स्वागत किया.'
The biggest audience ever.. 5000 people... Standing ovation... Amazing energy here 😊
— Kabir Khan (@kabirkhankk)
The 5000 seater open air theatre where Bajrangi Bhaijaan is being screened tonight - sold
out 😊 Busan film festival
— Kabir Khan (@kabirkhankk)
समारोह में फिल्म मंगलवार को प्रदर्शित हुई. समारोह एक अक्टूबर को शुरू हुआ और शनिवार को संपन्न होगा. फिल्म एक मूक-बाधिर लड़की को वापस उसके देश पाकिस्तान भेजने और प्यार, स्नेह को तलाशने की कहानी है. फिल्म ने भारत में का आंकड़ा पार किया.
फिल्म में करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और बाल कलाकार हर्षाली मल्होत्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
इनपुट: IANS