scorecardresearch
 

Video: हॉरर फिल्म Annabelle: Creation का देखा नाइट शो, रास्ते में पड़ने लगे युवती को दौरे

हॉरर फिल्में अकसर दर्शकों को नुकसान पहुंचाती रही हैं. ऐसा का एक मामला ब्राजील में हुआ. महिला फिल्म एनाबेल क्रिएशन देखकर अजीब हरकतें करने लगी.

Advertisement
X
Annabelle: Creation
Annabelle: Creation

अमेरिकन सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म 'एनाबेल: क्रिएशन' देखकर 20 वर्षीय एक युवती इतनी भयभीत हो गई कि वह अजीब व्यवहार करने लगी. उसे दौरे पड़ने लगे.

एनाबेल क्रिएशन दरअसल कंजूरिंग फिल्म सीरीज की लेटेस्ट फिल्म है. इसमें एक गुडि़या में बंद प्रेतात्मा की कहानी बताई गई है, जो एक परिवार को निशाना बनाती है. ब्राजील के तेरेसिना में एक युवती इस हॉरर फिल्म को देखने मॉल पहुंची थी. युवती फिल्म देखकर इतनी डर गई कि वह आधी रात को मॉल से बाहर निकलते समय फ्लॉर पर ही लेट गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी. उसे दौरे आने लगे. तत्काल युवती को अस्पताल ले जाया गया.

किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मॉल के स्टाफ ने एक पोर्टल को बताया, जब युवती चिल्लाने लगी तो हमें समझ नहीं आया कि इसे हुआ क्या है. जब वो सामान्य हुई तो यह नहीं बता सकी कि आखिर उसे हुआ क्या था. वह बहुत निराश थी.

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement