scorecardresearch
 

वीडियो: प्रियंका-निक की सगाई पार्टी में इमोशनल हुईं आलिया भट्ट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने रोका पार्टी के बाद एक पार्टी आयोजित की थी. शाम को रखी गई इस पार्टी में प्रियंका के कई करीबी दोस्त शामिल हुए. इसी पार्टी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट इमोशनल होती नजर आईं. गाड़ी में बैठी आलिया का वीडियो खूब देखा जा रहा है.

Advertisement
X
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने आखिरकार दोनों के रिश्तों को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लगा दिया. शनिवार को सोशल मीडिया पर आई दोनों की सगाई की तस्वीरों ने इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं. शनिवार को रोका सेरेमनी के बाद एक ईवनिंग पार्टी रखी गई जिसमें प्रियंका के कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए.

इस पार्टी में और भी शामिल हुईं. पार्टी के लिए पहुंचते वक्त आलिया भट्ट काफी ज्यादा इमोशनल नजर आईं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आलिया को नम आंखों के साथ कार में बैठे साफ देखा जा सकता है. एक सीन में वह अपनी आंखों से आंसू पोछते भी नजर आती हैं. एक वक्त पर वह मीडिया से रास्ता छोड़ने और उन्हें अंदर जाने देने के लिए रिक्वेस्ट करती हैं.

Advertisement

आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म गली बॉय में नजर आएंगी. उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. गली बॉय के अलावा वह फिल्म जीरो, कलंक और में भी काम करती नजर आएंगी. ब्रह्मास्त्र पहली फिल्म है जिसमें आलिया रणबीर कपूर के साथ काम करती नजर आएंगी. इसी फिल्म की शूटिंग के साथ रणबीर और आलिया की रिलेशनशिप की खबरें आनी भी शुरू हो गई थीं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement