scorecardresearch
 

सारा का इंस्टाग्राम पर डेब्यू, जाह्नवी-नव्या-आलिया ने किया फॉलो

इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने वाली सारा अली खान, अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं. प्राकृतिक त्रासदी पर बनी फिल्म 'केदारनाथ' से सारा बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं.

Advertisement
X
 सारा अली खान
सारा अली खान

बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं सारा अली खान ने आखि‍रकार इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर ही लिया. वैसे इससे पहले सारा के नाम से बहुत सारे फैन पेज थे जिस पर मीडिया और उनके प्रशंसकों की नजरें लगी रहती थी. शायद अपने फैन और फेक अकांउट्स को गंभीरता से लेते हुए सारा ने इंस्टा पर अपना ऑफिशि‍यल अकाउंट बनाने का फैसला लिया.

कहा जा रहा है कि ने हाल ही में अपने 23वें जन्मदिन के दो दिन बाद इंस्टा पर डेब्यू कि‍या. डेब्यू करने के कुछ घंटों में ही उनके फॉलोअर्स की संख्या 40 हजार से पार हो गई. खास बात ये भी कि सारा के इंस्टा पर आते ही जाहन्वी कपूर, आलिया भट्ट और नव्या नवेली का नाम उनके फॉलोअर लिस्ट में आ गया.

लग रहा है बिल्कुल जाह्नवी कपूर के नक़्श-ए-कदम पर हैं. जिस तरह अपने डेब्यू के चंद महीने पहले ही जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर डेब्यू किया था उसी त‍रह सारा भी अपनी डेब्यू फिल्म से पहले इंस्टा पर एक्टिव हुई हैं.

Advertisement

सारा जल्द ही अभि‍षेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं. इस फिल्म में साराके साथ नजर आएंगी. इसके अलावा सारा एक्टर रणवीर के साथ भी 'सिंबा' में काम कर रही हैं.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने रणवीर सिंह और सारा की इस फिल्म का एक sneak peak मेकिंग वीडियो ट्विटर पर शेयर भी किया है.

Advertisement
Advertisement