नेशनल अवॉर्ड विनर अक्षय कुमार की नई रिलीज फिल्म टॉयलेट-एक प्रेमकथा ने तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर ली है. और टि्वंकल खन्ना ने इस पर अपनी राय दी है.
पहली बात तो यही है कि वह अपने पति की इस सक्सेस से काफी खुश हैं. तीसरे दिन तक फिल्म ने 21.50 करोड़ की कमाई कर ली थी. इसी के साथ इसके ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन 51 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर गया था. इस गुड न्यूज को टि्वंकल ने ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा, लगता है कि को भी इस टॉयलेट की जरूरत थी.
ऐसा लगता है जैसे अपने इस ट्वीट से शाहरुख खान और सलमान खान की हालिया रिलीज हुई फिल्मों पर चुटकी ले रही हैं.So even the box office needed this Toilet eventually to break free from its constipation- Hit Hit Hooray!
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones)
बीते हफ्तों में रिलीज हुई सलमान खान की ट्यूबलाइट और शाहरुख खान की जब हैरी मेट सेजल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थीं. इतना ही नहीं, सबकी उम्मीदों से उलट दोनों फिल्में ही फ्लॉप साबित हुईं.
वैसे इसमें कोई दो राय भी नहीं हैं कि की हालिया रिलीज टॉयलेट एक प्रेमकथा ने दर्शकों को अपने वीकेंड को सेलिब्रेट करने का एक मौका तो दिया ही है. अब देखना होगा कि आने वाले समय में यह फिल्म कितनी कमाई और करती है. क्या पता टि्वंकल को इस बहाने कुछ और कहने का भी मौका मिल जाए.