#MeToo अभियान ने बॉलीवुड में जोर पकड़ लिया है. नाना पाटेकर और साजिद खान जैसे बड़े नाम सामने आने के बाद अब बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर भी इसका असर पड़ने लगा है. मूवी हाउसफुल-4 के एक्टर अक्षय कुमार ने साजिद और नाना पाटेकर पर लगे गंभीर आरोपों के तहत जांच खत्म होने तक शूटिंग कैंसल करने की जानकारी दी है.
खुद साजिद खान ने भी ट्वीट कर हाउसफुल-4 के निर्देशक की कमान छोड़ने की पुष्टि की है. उधर, फरहान अख्तर ने भी एक ट्वीट कर साजिद पर लगे आरोपों पर हैरानी जताई है.
अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा है, ''बीती रात ही देश लौटने के बाद जो खबरें पढ़ी हैं वे परेशान करने वाली हैं. मैंने हाउसफुल-4 के प्रोड्यूसर से जांच होने तक शूटिंग कैंसल करने को कहा है. ये ऐसी चीज है जिसके खिलाफ कड़े एक्शन लिए जाने चाहिए. मैं किसी भी आरोपी के साथ काम नहीं करूंगा, जिसपर हैरेसमेंट का आरोप साबित हो. सभी को न्याय मिलना चाहिए.''
— Akshay Kumar (@akshaykumar)
पूरे मामले पर साजिद खान ने भी ट्वीट कर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने लिखा- ''मेरे खिलाफ आरोप लगाए गए हैं. मेरे परिवार, फिल्म हाउसफुल-4 के प्रोड्यूसर और स्टारकास्ट पर दबाव बनाया जा रहा है. मैं नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए हाउसफुल के निर्देशन की जिम्मेदारी छोड़ता हूूं, जब तक मैं खुद पर लगे आरोपों को शांत कर सच साबित करूंगा. मैं अपने मीडिया के दोस्तों से कहूंगा कि बिना सच जाने फैसला ना सुनाएं.''
— Sajid Khan (@SimplySajidK)अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी ट्वीट कर हाउसफुल-4 की टीम को सख्त कदम उठाने की हिदायत दी थी. उन्होंने लिखा- ''हैरेसमेंट की इतनी सारी कहानियां सुनकर चकित हूं. जिस तरह की घटनाओं का इन महिलाओं ने सामना किया है, ये बेहद डरावना है. हाउसफुल की पूरी टीम को इस मामले पर कड़ा कदम उठाना चाहिए. ये सब नहीं चलेगा.''
Appalled hearing multiple incidents of harassment and it is truly horrific to hear what these women have been through. Everyone involved in Housefull needs to take a firm stance on this issue. This cannot go on.
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones)
साजिद खान पर लगे आरोपों से एक्टर फरहान अख्तर सदमे में हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ''साजिद खान के बिहेवियर के बारे में कहानियां पढ़कर मैं शॉक्ड और निराश हूं. मुझे नहीं पता कैसे लेकिन उन्हें अपने ऊपर लगे आरोपों का प्रायश्चित कर बाहर निकलना होगा.''
I cannot adequately stress how shocked, disappointed and heartbroken I am to read the stories about Sajid’s behaviour.
I don’t know how but he will have to find a way to atone for his alleged actions.
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar)
हाउसफुल-4 की स्टारकास्ट में नाना पाटेकर भी शामिल हैं. जब नाना पर तनुश्री ने आरोप लगाए थे तब मूवी की शूटिंग जारी रखी गई थी. नाना पर कोई एक्शन नहीं लिया गया था. खुद तनुश्री ने एक बयान में कहा था कि कब तक रजनीकांत और अक्षय कुमार जैसे लोग नाना के साथ काम करते रहेंगे? मगर साजिद का नाम सामने आने के बाद फिल्म पर असर पड़ने लगा है. बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन का असर बड़ी फिल्मों पर साफतौर पर पड़ते देखा जा रहा है. सुपर-30 के निर्देशक विकास बहल को कई प्रोजेक्ट्स से निकाला गया है.
बता दें, साजिद खान पर अब तक 3 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. डायरेक्टर पर सभी के इल्जाम एक जैसे ही हैं. तीनोंं ने आपबीती में कहा है कि साजिद उनसे अश्लील डिमांड और गंदी बात करते थे.