scorecardresearch
 

फरहान अख्तर संग चर्चा में शिबानी का रिश्ता, अफेयर पर दिया जवाब

काफी समय से फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के अफेयर की खबरें आ रही हैं. अब शिबानी ने इन चर्चाओं पर रिएक्ट किया है. 

Advertisement
X
फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर
फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर

एक्टर फरहान अख्तर को डेट करने की वजह से शिबानी दांडेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं. लेकिन वह इन खबरों से परेशान नहीं हैं. हाल ही में दोनों रणवीर-दीपिका के मुंबई रिसेप्शन में एक-दूजे का हाथ थामे पहुंचे थे.

एक इंटरव्यू में जब शिबानी से पूछा गया कि पब्लिक के नजरिए ने आपके निजी जीवन को कैसे प्रभावित किया है? इस पर शिबानी ने बताया, "मुझे लगता है कि यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे लेते हैं. ऐसे कुछ लोग हैं जो इससे बहुत प्रभावित होते हैं, कुछ ऐसे होते हैं ,जो परवाह नहीं करते."

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है, जब आप सार्वजनिक स्थान पर काम कर रहे हैं, तो समझ का एक स्तर होना जरूरी है, क्योंकि दुनिया आपको देख रही है. इसलिए आपको इससे डील करना पड़ता है. यह हमेशा आसान नहीं होता."

Advertisement

बता दें. शिबानी ने 'नाम शबाना', 'नूर' और 'भावेश जोशी सुपरहीरो' जैसी फिल्मों में बतौर कलाकार अपनी जगह बनाई है. वहीं कुछ समय पहले अख्तर ने 15 साल की शादी के बाद अधुना से तलाक ले लिया था. शिबानी से पहले फरहान के श्रद्धा कपूर संग रिलेशन की चर्चा थी.

Advertisement
Advertisement