scorecardresearch
 

पटना की रतन ने दिल्‍ली का जीवनसाथी चुना

छोटे पर्दे का बड़ा रियलिटी शो कहे जाने वाले ‘रतन का रिश्ता’ में रविवार को टीवी की मशहूर अदाकारा रतन राजपूत ने दिल्‍ली के अभिनव शर्मा को अपना जीवन साथी चुना है.

Advertisement
X
रतन राजपूत, अभिनव शर्मा
रतन राजपूत, अभिनव शर्मा

छोटे पर्दे का बड़ा रियलिटी शो कहे जाने वाले ‘रतन का रिश्ता’ में रविवार को टीवी की मशहूर अदाकारा रतन राजपूत ने दिल्‍ली के अभिनव शर्मा को अपना जीवन साथी चुना है.

26 वर्षीय अभिनव शर्मा जो पेशे से सॉफ्टवेयर इं‍जीनियर हैं, ने अपने दो अन्‍य दावेदारों को पीछे छोड़ रतन के साथ सगाई की. रतन ने कहा कि वह शादी से पहले अभिनव के साथ कुछ समय बिताना चाहती हैं जिससे वह और अच्‍छे तरीके से उनको जान पाए.

मनोरंजन चैनल इमेजिन पर 30 मई से दिखाए जाने वाले रियलिटी शो ‘रतन का रिश्ता’ में 16 कुंवारों ने हिस्सा लिया था. जिसमें अंतिम तीन लड़कों, दीपक पंडित, अनुपम सिंह और अभिनव शर्मा में से रतन ने अनुपम को अपना वर चुना.

इससे पहले राखी सावंत और राहुल महाजन ने टीवी के जरिए अपना जीवनसाथी चुना था. हालांकि राखी सावंत ने इलेश से सगाई कर उसे बाद में तोड़ दिया था जबकि राहुल महाजन और डिंपी गांगुली आज भी साथ साथ रह रहे हैं.
उल्‍लेखनीय है कि रतन राजपूत बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली है.

Advertisement
Advertisement