दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP और छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. NEET पेपर लीक विरोध में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है. आम जनता, टेलीविजन और बॉलीवुड सेलेब्स जंतर-मंतर पर पहुंचकर CJP और छात्रों को सपोर्ट कर रहे हैं. छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए हो रहे प्रोटेस्ट की आग दिल्ली से मुंबई तक पहुंच गई है. अब तमिल सिनेमा के सेलेब्स ने भी NEET पेपर लीक के विरोध में बोलना शुरू कर दिया. एक्ट्रेस ज्योतिका ने CJP को सपोर्ट किया है.
CJP को मिला ज्योतिका का सपोर्ट
शनिवार को तमिल एक्ट्रेस ज्योतिका ने छात्रों को सपोर्ट करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की. पोस्ट में उन्होंने छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध-प्रदर्शनों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया. उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में साफ किया कि उनका समर्थन किसी खास राजनीतिक पार्टी का साथ देने के बजाय, शिक्षा में सुधार और देश के युवाओं के भविष्य जैसे मुख्य मुद्दों पर केंद्रित है.
ज्योतिका लिखती हैं कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. मैं छात्रों और देश के भविष्य के साथ खड़ी हूं. मैं जिम्मेदारी के साथ खड़ी हूं. मैं लोकतांत्रिक भारत के लिए खड़ी हूं. मैं एक सुधारित शिक्षा व्यवस्था के लिए खड़ी हूं.
ज्योतिका ने सोनम वांगचुक का भी समर्थन किया और छात्र कार्यकर्ताओं अभिजीत दिपके और सौरव दास की तारीफ की. युवा पीढ़ी की आवाज उठाने की हिम्मत की सराहना करते हुए उन्होंने लिखा, मां होने के नाते हम चाहते हैं कि अपने बच्चे आप जैसे बनाएं. आप पर गर्व है. जनरेशन Zआप बेझिझक हैं. आपने साबित किया कि साथ मिलकर 'हम' ही भारत हैं.
ज्योतिका ने अपनी पोस्ट के अंत में छात्रों के साहस के लिए धन्यवाद कहते हुए लिखा, दबाव तोड़ने के लिए धन्यवाद. हमें निडर बनाने के लिए धन्यवाद. जय हिंद.