scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

बीफ से कश्मीर तक, अपने निर्भीक ट्वीट्स के लिए जाने जाते थे ऋषि कपूर

बीफ से कश्मीर तक, अपने निर्भीक ट्वीट्स के लिए जाने जाते थे ऋषि कपूर
  • 1/19
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ना केवल एक शानदार एक्टर थे बल्कि वे एक जिंदादिल इंसान भी थे. वे अक्सर अपनी दिल की बात जबां पर रखने के लिए जाने जाते थे और अपनी ईमानदार अभिव्यक्ति के चलते ही उन्हें अक्सर विवादों का सामना करना पड़ता था. जानते हैं उनके ऐसे ही कुछ विवादित ट्वीट्स के बारे में-
बीफ से कश्मीर तक, अपने निर्भीक ट्वीट्स के लिए जाने जाते थे ऋषि कपूर
  • 2/19
ऋषि कपूर ने कश्मीर मुद्दे पर अपनी राय रखी थी. दरअसल उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बयान पर ट्वीट कर कहा, 'फारूक अब्दुल्ला जी सलाम, मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं. जम्मू एवं कश्मीर हमारा है और पीओके उनका. सिर्फ इसी तरीके से हम इस समस्या को हल कर सकते हैं. मैं 65 साल का हो चुका हूं और मैं मरने से पहले पाकिस्तान देखना चाहता हूं. मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चे अपनी जड़ों को देख लें. बस करवा दीजिए. जय माता दी.'  उनके इस ट्वीट पर काफी बवाल हुआ था.
बीफ से कश्मीर तक, अपने निर्भीक ट्वीट्स के लिए जाने जाते थे ऋषि कपूर
  • 3/19
ऋषि कपूर क्रिकेट पर किए गए एक ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स के कड़े विरोध का शिकार भी हो चुके हैं.  दरअसल उन्होंने महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान अपनी एक इच्छा जाहिर की थी और कहा था कि 'मैं सौरव गांगुली के उस एक्ट का दोबारा देखने का इंतजार कर रहा हूं, जो 2002 में उन्होंने इंग्लैंड को हराने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में किया था.' इसके बाद जब उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना हुई तो उन्होंने कहा था कि 'मैं किसी महिला क्रिकेटर को ऐसा करने के लिए नहीं कह रहा हूं बल्कि गांगुली को दोहराने के लिए कह रहा था. आपका दिमाग ही गंदा है.'
Advertisement
बीफ से कश्मीर तक, अपने निर्भीक ट्वीट्स के लिए जाने जाते थे ऋषि कपूर
  • 4/19
ऋषि कपूर ने अपने एक ट्वीट में आलिया भट्ट की तस्वीर के साथ एक मीम शेयर किया था जिसमें वे सोनाक्षी सिन्हा के वजन का मजाक उड़ा रहे थे. बॉडीशेमिंग को लेकर जब ऋषि कपूर घिरने लगे तो उन्होंने लिखा था- अरे आप लोग सभी चीजें इतनी गंभीरता से क्यों लेते हैं? आलिया और सोनाक्षी मेरे बच्चों की तरह हैं. मुझे बस ये काफी फनी लगा था तो शेयर किया था. प्लीज आप लोग अपना सेंस ऑफ ह्यूमर थोड़ा बेहतर कर लें.
बीफ से कश्मीर तक, अपने निर्भीक ट्वीट्स के लिए जाने जाते थे ऋषि कपूर
  • 5/19
ऋषि कपूर इसके अलावा एक वीडियो ट्वीट कर भी विवादों में फंसे थे. इस वीडियो में एक लड़का एटीएम से पैसे निकाल रही लड़की को गलत तरीके से छू रहा था जिसकी वजह से दूसरे लड़के को थप्पड़ पड़ रहे हैं. इसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा था- ओवर स्मार्ट. इस वीडियो को अश्लील बताते हुए जय हो फाउंडेशन एनजीओ के अध्यक्ष अफरोज मलिक ने ऋषि कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.
बीफ से कश्मीर तक, अपने निर्भीक ट्वीट्स के लिए जाने जाते थे ऋषि कपूर
  • 6/19
ऋषि कपूर ढोंगी बाबाओं के भी सख्त खिलाफ थे. उन्होंने कुछ बाबाओं की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'धोखेबाज. धूर्त लोगों में अंधा विश्वास. सरकार को इन ढोंगियों को सजा देनी चाहिए. सुखविंदर कौर (राधे मां), गुरमीत, आसाराम, नित्यानंद, सभी अपराधी हैं.'

बीफ से कश्मीर तक, अपने निर्भीक ट्वीट्स के लिए जाने जाते थे ऋषि कपूर
  • 7/19
ऋषि कपूर ने इसके अलावा ट्विंकल खन्ना को भी अपने अनूठे अंदाज में बर्थ डे विश किया था जिसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना सुननी पड़ी थी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था,  हैप्पी बर्थ डे टिवंकल. जब तुम अपनी मां डिंपल के पेट में थी तब मैं उन्हें फिल्म बॉबी में प्रेम के गीत सुना रहा था. हाहा.

इसके बाद आलोचना होने पर ऋषि ने सफाई देते हुए लिखा था- कुछ लोगों को आखिर दिक्कत क्या है? राजेश खन्ना और डिंपल की शादी हो चुकी थी, बॉबी की शूटिंग हो रही थी. जब डिंपल तीन महीने प्रेग्नेंट थी तो हमने उस सॉन्ग को शूट किया था.
बीफ से कश्मीर तक, अपने निर्भीक ट्वीट्स के लिए जाने जाते थे ऋषि कपूर
  • 8/19
ऋषि ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें हॉलीवुड अदाकारा किम कारदर्शियां नजर आ रही थीं. फोटो के एक साइड में किम की तस्वीर तो दूसरी तरफ प्याज की एक बोरी की तस्वीर थी. फोटो के नीचे एक कैप्शन लिखा हुआ था कि प्रेरणा कहीं से भी ली जा सकती है. किम को एक प्याज की बोरी से तुलना करने पर ऋषि को सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से का सामना करना पड़ा था.
बीफ से कश्मीर तक, अपने निर्भीक ट्वीट्स के लिए जाने जाते थे ऋषि कपूर
  • 9/19
ऋषि कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में किए गए लॉकडाउन का भी समर्थन किया था. हालांकि उनके द्वारा पीएम मोदी की बातों का समर्थन करने पर कुछ यूजर्स ने ऋषि कपूर का मजाक उड़ाया और कहा कि इस दौरान वह अपने घर में रहकर ढेर सारी शराब पी सकते हैं. ऋषि ने अपने ट्वीट पर लिखा- किसी ने भी अगर मेरे देश का मजाक उड़ाया या फिर मेरी लाइफस्टाइल का, तो उसे डिलीट कर दूंगा. इस बारे में सचेत रहें और इसे चेतावनी ही समझें. ये एक बड़ा गंभीर मामला है. इन हालातों से उबरने में मदद करें.
Advertisement
राधे मां-आसाराम से कश्मीर तक, ये हैं ऋषि कपूर के सबसे चर्चित ट्वीट
  • 10/19
राधे मां-आसाराम से कश्मीर तक, ये हैं ऋषि कपूर के सबसे चर्चित ट्वीट
  • 11/19
राधे मां-आसाराम से कश्मीर तक, ये हैं ऋषि कपूर के सबसे चर्चित ट्वीट
  • 12/19
राधे मां-आसाराम से कश्मीर तक, ये हैं ऋषि कपूर के सबसे चर्चित ट्वीट
  • 13/19
राधे मां-आसाराम से कश्मीर तक, ये हैं ऋषि कपूर के सबसे चर्चित ट्वीट
  • 14/19
राधे मां-आसाराम से कश्मीर तक, ये हैं ऋषि कपूर के सबसे चर्चित ट्वीट
  • 15/19
Advertisement
राधे मां-आसाराम से कश्मीर तक, ये हैं ऋषि कपूर के सबसे चर्चित ट्वीट
  • 16/19
राधे मां-आसाराम से कश्मीर तक, ये हैं ऋषि कपूर के सबसे चर्चित ट्वीट
  • 17/19
बीफ से कश्मीर तक, अपने निर्भीक ट्वीट्स के लिए जाने जाते थे ऋषि कपूर
  • 18/19
महाराष्ट्र में गोमांस और गोहत्या पर लगी पाबंदी के बाद अभिनेता ऋषि कपूर के एक ट्वीट पर विवाद हो गया था. इस ट्वीट में उनका कहना था, 'मैं गुस्से में हूं. आप खाने को धर्म के साथ क्यों जोड़ते हैं?' आगे उन्होंने लिखा, 'मैं हिंदू हूं और बीफ खाता हूं, क्या ऐसा करने से मैं बीफ न खाने वाले से कम धार्मिक हो जाता हूं? सोचिए'

ऋषि कपूर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जबरदस्त आलोचना की जिसके बाद ऋषि ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मुझे पता था कि इसे गलत समझा जाएगा. मैंने कब कहा कि मैं गोमांस खाता हूं और गाय को मारता हूं. हां, मैं वहां बीफ खाता हूं जहां जानवरों को कानूनी रूप से इसी काम के लिए रखा जाता है. भारत में नहीं.'


हालांकि इसके बाद भी जब उनकी तीखी आलोचना होती रही और उन्हें भद्दे तरीके से ट्रोल किया जाता रहा तो रक्षात्मक अंदाज में ऋषि ने ट्वीट किया था, 'तंग आ गया हूं. मैं गोवध या गोमांस खाता हूं, ऐसा कब कहा. ये आपने सोचा, ऐसा मैंने नहीं कहा. दो वक्त की पूजा करता हूं मैं.'
राधे मां-आसाराम से कश्मीर तक, ये हैं ऋषि कपूर के सबसे चर्चित ट्वीट
  • 19/19
Advertisement
Advertisement