फिल्म इंडस्ट्री में हर साल किसी ना किसी स्टार किड का आगमन होता है. ऐसे में बहुत से स्टार्स की फिल्मों को खुद या तो उनके माता-पिता ने बनाया होता है या फिर प्रोड्यूस किया होता है. कुछ को आपने अपने मां-बाप के साथ फिल्मों में काम करते भी देखा होगा. लेकिन बहुत से स्टार किड्स ऐसे भी हैं, जिन्हें मुश्किल से ही ऐसा मौका मिलता है.
हाल ही में अनिल कपूर ने ऐलान किया है कि वे अपने बेटे हर्षवर्धन संग शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में काम करने जा रहे हैं. ऐसे में बहुत से स्टार्स किड्स हैं, जिन्होंने अलग-अलग फिल्मों में साथ काम किया है. आइए आपको बताते हैं उन एक्टर्स और उनकी फिल्मों के बारे में:
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन
अमिताभ और अभिषेक ने साथ मिलकर बंटी और बबली, पा और सरकार जैसी फिल्में की है. इन फिल्मों को काफी पसंद किया गया था.
Photo Source -MAD Entertainment