scorecardresearch
 
Advertisement
मनोरंजन

'देवदास' देखकर बुना एक्ट्रेस बनने का ख्वाब, सलमान की चहेती हैं ये

'देवदास' देखकर बुना एक्ट्रेस बनने का ख्वाब, सलमान की चहेती हैं ये
  • 1/7
एली अवराम द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में होस्ट की भूमिका निभा रही हैं. अक्षय कुमार इस शो को जज कर रहे हैं. एली छोटे परदे के अलावा बड़े परदे पर भी नजर आ चुकी हैं. जानते हैं कैसे उन्होंने बॉलीवुड में अपनी राह बनाई.
'देवदास' देखकर बुना एक्ट्रेस बनने का ख्वाब, सलमान की चहेती हैं ये
  • 2/7
एली अवराम 29 जुलाई, 1990 को स्वीडन में जन्मी थीं. बचपन से ही वे बॉलीवुड फिल्मों की दीवानी रही हैं. 17 साल की उम्र में स्कैण्डिनेवियाई देशों में बॉलीवुड गानों पर परफॉर्म कर चुकी थीं. एली स्टॉकहोम में परदेसी डांस ग्रुप की मेंबर भी रही हैं.
'देवदास' देखकर बुना एक्ट्रेस बनने का ख्वाब, सलमान की चहेती हैं ये
  • 3/7
बॉलीवुड में आने से पहले स्वीडन में एली बतौर एक्टर नाम कमा चुकी थीं. वे क्राइम, ड्रामा, रेामांस फिल्मों में नजर आ चुकी थीं. उन्होंने टीवी सीरीज Gomorron Sverige में भी अभिनय किया.
Advertisement
'देवदास' देखकर बुना एक्ट्रेस बनने का ख्वाब, सलमान की चहेती हैं ये
  • 4/7
एली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने 2012 में सपनों के शहर मुंबई आई थीं. उन्होंने फिल्म मिकी वायरस से बॉलीवुड में डेब्यू किया. भले ही ये फिल्म औसत रही, लेकिन एली फिल्ममेकर्स की नजर में आ गईं. उन्होंने मॉडलिंग एजेंसी जॉइन की और उन्हें पहला विज्ञापन एवररेडी बैटरी का मिला था.
'देवदास' देखकर बुना एक्ट्रेस बनने का ख्वाब, सलमान की चहेती हैं ये
  • 5/7
एली ने बताया कि उन्होंने फिल्म देवदास में ऐश्वर्या और शाहरुख की अदाकारी देखकर तय किया था कि वे भी बॉलीवुड में एक्टर बनेंगी. वे ऐश्वर्या और शाहरुख के डांस से बेहद प्रभावित हुई थीं.
'देवदास' देखकर बुना एक्ट्रेस बनने का ख्वाब, सलमान की चहेती हैं ये
  • 6/7
एली ने 2013 में बिग बॉस-7 में कंटेस्टेंट के रूप में हिस्सा लिया था. उन्होंने दस सप्ताह बिग बॉस के घर में गुजारे थे. इस दौरान सलमान खान और एली के अफेयर की भी खबरें आईं. बताया जाता है कि एली का कॅरियर बनाने में सलमान ने खासी मदद की है.
'देवदास' देखकर बुना एक्ट्रेस बनने का ख्वाब, सलमान की चहेती हैं ये
  • 7/7
एली आखिरी बार फिल्म पोस्टर बॉयज में नजर आई थीं. वे अगले साल तमिल फिल्म पेरिस-पेरिस और कन्नड़ फिल्म बटरफ्लाय में नजर आएंगी.
Advertisement
Advertisement