scorecardresearch
 

Rise And Fall 2 Winner: शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल 2 के विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख, बिहार-असम की करेंगे मदद

राइज एंड फॉल सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले 6 नवंबर 2026 को हुआ जिसमें शहजाद पूनावाला ने प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी को हराकर ट्रॉफी जीती.

Advertisement
X
शहजाद ने जीती ट्रॉफी (Photo: Social Media)
शहजाद ने जीती ट्रॉफी (Photo: Social Media)

राइज एंड फॉल सीजन 2 को उसका विनर मिल चुका है. शहजाद पूनावाला ने राइज एंड फॉल सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम की. फिनाले में पूनावाला ने प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी को हराकर जीत हासिल की है. विनर के तौर पर उन्होंने ट्रॉफी के साथ 35 लाख रुपये की प्राइज मनी जीती. 

रोमांचक रहा फिनाले
इस सीजन का ग्रैंड फिनाले 6 नवंबर 2026 को प्रसारित हुआ. टॉप-6 फाइनलिस्ट में शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, करण पटेल और निहारिका तिवारी शामिल थे. शहजाद ‘टिकट टू फिनाले’ चैलेंज जीतकर सीजन के पहले फाइनलिस्ट बने थे और बाद में उन्होंने गौतम गुलाटी को फिनाले के लिए चुना था.

फिनाले जीतकर शाहजाद पूनावाला ने शाहजादा वाला गेस्चर दिखाया. उन्होंने कहा कि शो में आने से पहले मैंने कहा था कि मुझे जो भी राशि मिलेगी, मैं बिहार और असम में आई त्रासदी के लिए चीफ मिनिस्टर फंड में दूंगा. यानी शाहजाद राइज एंड फॉल की जीती हुई राशि असम और बिहार की मदद के लिए दे देंगे.

शहजाद पूनावाला विजेता रहे, जबकि प्रियंका चाहर चौधरी पहली रनर-अप और गौतम गुलाटी तीसरे स्थान पर रहे. स्वरा भास्कर चौथे और करण पटेल पांचवें स्थान पर रहे. पहले माना जा रहा था कि गौतम गुलाटी शो के विनर होंगे, लेकिन फिनाले में बाजी पलटी और शहजाद जनता के विनर बन गए. 

Advertisement

तेज प्रताप ने कसा तंज
विनर अनाउंसमेंट के बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर गौतम गुलाटी को असली विनर बताया. उन्होंने ये भी कहा कि शहजाद बीजेपी पार्टी की वजह से शो के विनर बने हैं. हालांकि, शहजाद का विनर बनना फैन्स के लिए भी शॉकिंग है. क्योंकि लोग विनर के तौर पर प्रियंका और शहजाद को देख रहे थे. अब जो भी है, लेकिन सच यही है कि पूनवाला राइज एंड फॉल सीजन 2 की ट्रॉफी जीत चुके हैं. 
 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement