scorecardresearch
 
Advertisement
ओटीटी

OTT Release this Week: शाहिद की कॉकटेल से कंगना की देशभक्ति तक, इस हफ्ते ओटीटी पर आई कंटेंट की बाढ़

Ott release this week
  • 1/9

ओटीटी पर नई फिल्मों और वेब सीरीज ने दस्तक दे दी हैं. इस हफ्ते कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता से लेकर शाहिद कपूर-कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2 रिलीज हो गई हैं. वहीं करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स का नया सीजन भी आ चुका है.

Aakhiri Sawal
  • 2/9

टाइटल: आखिरी सवाल
प्लेटफॉर्म: लॉयंसगेट प्ले

संजय दत्त स्टारर आखिरी सवाल फिल्म करीब तीन महीने बाद ओटीटी पर आई है. इसकी कहानी मुंबई की एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी और उनके स्टूडेंट विक्की हेगड़े के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर आधारित एक रीसर्च को लेकर शुरू होती है. विक्की द्वारा संघ को देशविरोधी बताने वाला शोध खारिज होने के बाद, वो प्रोफेसर से इतिहास के कई विवादित मुद्दों पर तीखे सवाल पूछता है.

Photo: IMDb

Cocktail 2
  • 3/9

टाइटल: कॉकटेल 2
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स 

शाहिद-रश्मिका-कृति स्टारर कॉकटेल 2 नेटफ्लिक्स पर आ गई है, जो नई जेनरेशन के कॉम्प्लेक्स रिश्तों को दर्शाती है. शाहिद और रश्मिका एक कपल हैं, जिनके बीच कृति एक थर्ड व्हील बनकर आती हैं. वो शाहिद के किरदार को रश्मिका के कहने पर लुभाती है. इसमें कई सारी खूबसूरत लोकेशन्स भी हैं.

Photo: IMDb

Advertisement
Jumper
  • 4/9

टाइटल: जंपर
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार

अगर आपको मिस्ट्री-थ्रिलर देखने का शौक है, तो जियो हॉटस्टार पर जंपर नाम की नई फिल्म रिलीज हुई है जिसमें विजय राज जैसे जाने-माने कलाकार भी हैं. फिल्म की कहानी एक लोकल केबल ऑपरेटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने इलाके के चप्पे-चप्पे और लोगों के घरों की जानकारी होती है.

Photo: IMDb

Bharat Bhaggya Vidhata
  • 5/9

टाइटल: भारत भाग्य विधाता
प्लेटफॉर्म: जी5

कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता भी ओटीटी पर आ गई है. कहानी 26/11 आतंकी हमले वाले दिन की है, जहां एक अस्पताल में आतंकी हमले की साजिश रची गई थी. लेकिन नर्स के किरदार में कंगना और उनकी टीम ने साहस दिखाते हुए कई मरीजों की जान बचाई थी. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ये फिल्म एक परफेक्ट देशभक्ति ट्रिब्यूट होगी.

Photo: IMDb

The Traitors
  • 6/9

टाइटल: द ट्रेटर्स सीजन 2
प्लेटफॉर्म: अमेजॉन प्राइम वीडियो

करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स का नया सीजन आ चुका है. नए चेहरों के साथ दगाबाजी का ये सफर काफी रोचक होने वाला है. मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी जैसी जानी-मानी हस्तियां शो में नजर आ रही हैं.

Photo: Prime Video

108 Base Hospital Uri
  • 7/9

टाइटल: 108 बेस हॉस्पिटल उरी
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार

जियो हॉटस्टार पर नया टीवी सीरियल 108 बेस हॉस्पिटल उरी नाम से आया है, जो उरी कश्मीर के एक वास्तविक बेस अस्पताल और वहां तैनात सेना के डॉक्टरों के जीवन पर आधारित है. 

Photo: Jio Hotstar

Ted Lasso
  • 8/9

टाइटल: टेड लास्सो
प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी, प्राइम वीडियो चैनल

टेड लास्सो सीजन 4 का नया एपिसोड आ चुका है, जिसमें टेड वापस एएफसी रिचमंड में एंट्री ले चुका है. बतौर मैनेजर उसे अपने पहले ही दिन एक ऐसे कोच का सामना करना है, जो अपनी जॉब छोड़ रहा है. 

Photo: Apple TV

Minions and Monsters
  • 9/9

टाइटल: मिनियन्स एंड मॉन्सटर्स
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (रेंट)

बच्चों और बड़ों के फेवरेट मिनियन्स एक नई कहानी के साथ वापस लौट आए हैं. इस बार वो एक बड़े और मजेदार फिल्म प्रोजेक्ट को संभालने वाले फिल्ममेकर बन जाते हैं. लेकिन जब दुनिया को बचाने का मौका सामने आता है, तो उन्हें अपना काम छोड़कर दुनिया बचाने के लिए निकलना पड़ता है.

Photo: IMDb

Advertisement
Advertisement
Advertisement